भारतीय रेलवे के अनुसार ज्यादातर लोग होली के मौके ऐसी ट्रेनों में रिजर्वेशन कराते हैं, जो उनके गांव या शहर को जाती है या आसपास से निकलती है. ऐसे ट्रेनें त्यौहारी सीजन में पहले ही फुल हो जाती है, रिजर्वेशन नहीं मिलता है. इस वजह से लोग परेशान होते हैं.
क्या हो सकता है तरीका
रेल मंत्रालय के अनुसार अगर आप के शहर या आसपास जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है. तो शहर से थोड़ी दूर से गुजरने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन कराएं, भले ही वहां से गांव पहुंचने में आपको थोड़ा समय लग जाएगा, पर आप घर पहुंच सकते हैं. वहां से दूसरी ट्रेन या बस सफर कर पहुंच सकते हैं. वहां तक पहुंचने के लिए भारतीय रेलवे तमाम स्पेशल ट्रेनें चला रहा है.
स्पेशल ट्रेनों पर नजर
रेलवे ने होली 2026 के लिए 1,244 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चला रहा है, जो 25 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक चलेंगी. इनमें कई अनारक्षित और स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं, जो आपके शहर या उसके आसपास से गुजरती हैं. रिजर्वेशन न मिलने पर इनमें जनरल या अनारक्षित कोच में सफर कर सकते हैं.
सबसे ज्यादा 285 ट्रेनें-ट्रिप्स ईस्ट सेंट्रल रेलवे चला रहा है. बिहार-झारखंड (पटना, दरभंगा, सहरसा, धनबाद) से दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़ और साउथ इंडिया तक कनेक्टिविटी मिल रही है. वेस्टर्न रेलवे ने 231 ट्रेनें चलाई है. इसमें मुंबई, गुजरात से उत्तर और पूर्व तरफ की ट्रेनें आएंगी.
सेंट्रल रेलवे ने 209 ट्रेनें चलाई हैं. इसमें मुंबई, पुणे, नागपुर से दानापुर, गोरखपुर, समस्तीपुर जैसे पूर्वी शहरों तक चलेंगी. साउथ सेंट्रल रेलवे ने 160 ट्रेनें चलाई हैं. वहीं नॉर्दर्न रेलवे ने 108 ट्रेनें चलाई हैं. इनमें दिल्ली से वाराणसी, लखनऊ, बरौनी, हावड़ा, अयोध्या, सहारनपुर शामिल हैं. नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने 71 ट्रेनें, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने 66 ट्रेनें, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे 62-62 ट्रेनें चलाई हैं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.