Last Updated:
Shortest Station Name-7000 से अधिक रेलवे स्टेशन है. इसमें छोटे बड़े सभी श्रेणी के शामिल हैं. दिल्ली, मुंबई जैसे प्रमुख स्टेशनों के नाम आप जानते होंगे, लेकिन सबसे छोटे नाम वाला स्टेशन भी है, जो ओडिशा में है, जिनका नाम भी स्टेशन चीन,नार्वे, स्वीडन के स्टेशनों जैसा छोटा है. नाम सुनकर आप चौंक जाएंगे.
केवल दो अक्षरों का यह स्टेशन ओडिशा में है.
भारतीय रेलवे में स्टेशन के नाम अक्सर लंबे-चौड़े होते हैं, लेकिन यहां एक ऐसा स्टेशन है जिसका नाम सिर्फ दो अक्षरों का है इब (IB). यह देश का सबसे छोटा नाम वाला रेलवे स्टेशन है. इतना छोटा कि गूगल मैप पर देखकर यात्री हैरान रह जाते हैं
कहां पड़ता है स्टेशन
इब स्टेशन झारसुगुड़ा जिले के इब गांव में है. यह हावड़ा-नागपुर-मुंबई मुख्य लाइन पर तटानगर-बिलासपुर खंड में स्थित है. 1891 में बंगाल नागपुर रेलवे के समय शुरू हुआ. नाम इब नदी से पड़ा, जो झारखंड से निकलकर महानदी में मिलती है. स्टेशन के निर्माण के दौरान 1900 में इब नदी पर पुल बनाते समय इब घाटी कोयला क्षेत्र की खोज हुई, जो आज भी महत्वपूर्ण है.
क्या है खासियत
प्लेटफॉर्म सिर्फ करीब 200 मीटर लंबा है. पूरी ट्रेन नहीं रुक सकती, सिर्फ कुछ कोच। ज्यादातर लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें यहां 1-2 मिनट रुकती हैं . साधारण ग्रामीण इलाका है. आसपास कोयला खदानें और छोटे गांव हैं. यह स्टेशन करीब 135 साल पुराना है. स्टेशन कोड IB है, जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में आता है. यह एनएसजी-6 श्रेणी का छोटा स्टेशन है, जहां यात्री सुविधाएं बहुत ही कम हैं.
विदेश में स्टेशनों के नाम
दुनिया में भी ऐसे छोटे नाम वाले स्टेशन हैं. नॉर्वे में ए नाम का स्टेशन है. गांव का नाम है, जो लोफोटेन द्वीपसमूह में है. इसी तरह स्वीडन में ओ (एक अक्षर) कास्टेशन है, यह भी गांव के नाम पर है. चीन में भी कुछ स्टेशन एक अक्षर के बताए जाते हैं, जो यात्री को हैरान कर देते हैं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.