Last Updated:
अगली बार जब आप माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाना तो श्रीनगर के लिए पैकिंग करके ही जाना. क्योंकि जल्द ही श्रीनगर जाने के लिए आपको एडवांस में रिजर्वेशन कराने की जरूरत नहीं होगी. वहां, पहुंचकर वंदेभारत का रिजर्वेश कराइए और ट्रेन में बैठकर घाटी की सूबसूरती देखने के लिए निकल जाइए.
यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे का फैसला.
भारतीय रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को अपग्रेड करने का बड़ा फैसला लिया है. मौजूदा 8 कोच वाली रेक को बढ़ाकर 20 कोच किया जाएगा. यह अपग्रेड यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए किया जा रहा है, क्योंकि ट्रेन शुरू होने के बाद से ही बहुत लोकप्रिय हो गई है.
कोच बढ़ाने का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाना, ज्यादा सीटें उपलब्ध कराना, वेट लिस्ट को कम करना और पीक सीजन (जैसे अमरनाथ यात्रा, पर्यटन मौसम) में बढ़ती मांग को पूरा करना है. मौजूदा समय 8 कोच वाली ट्रेन से रोजाना करीब 530-1,400 यात्री सफर करते हैं. 20 कोच होने पर क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी (लगभग 1,400+ यात्री एक साथ). इससे वेटिंग लिस्ट और कन्फर्मेशन की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी. ट्रेन पहले से ही कटरा से श्रीनगर तक चल रही है और अब इसे जम्मू तवी तक बढ़ाने की योजना थी, 20 कोच अपग्रेड की योजना जल्द लागू होने की उम्मीद है.
ट्रेन की खासियतें
सेमी हाई-स्पीड, ठंडे मौसम के लिए स्पेशल हीटिंग सिस्टम (सिलिकॉन हीटिंग पैड्स पानी के टैंक और बायो-टॉयलेट में) और सुरक्षित सफर—यात्रियों को आकर्षित कर रही हैं. पिछले 6 महीनों में जम्मू-कश्मीर की वंदे भारत ट्रेनों से 3.75 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं.यह अपग्रेड जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और कनेक्टिविटी को और बढ़ावा देगा. 20 कोच की ट्रेन शुरू होने के बाद श्रीनगर जाने वाले सैलानियों की मौज आ जाएगी, उन्हें एडवांस में रिजर्वेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.