Vande Bharat Sleeper menu- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. इस ट्रेन में खाने पीने की सुविधा और बेहतर होने जा रही हैं. ट्रेन में बैठते ही मूड बन जाएगा, इस तरह सफर का आनंद और बेहतर हो जाएगा. साथ ही, सुबह की चाय के साथ स्नैक्स भी मिल जाएगा. यात्रियों की मांग को देखते हुए आईआरसीटीसी ने फैसला लिया है.
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जब से शुरू हुई है, तब से लगातार फुल चल रही है. ट्रेन के शुरू होने के साथ भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रख रहा है. इसी दिशा में लोगों की मांग का ध्यान रखा जा रहा है. सफर करने वाले लोग भारतीय रेलवे शाम को ट्रेन में सवार होने के बाद चाय की मांग की थी. इस मांग के आधार पर भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन में शाम की चाय देने का फैसला किया है और आईआरसीटीसी को आदेश दिया है यानी अब ट्रेन में बैठते ही आपका मूड बन जाएगा.
यात्रियों को और क्या सुविधा मिलेगी
आईआरसीटीसी के अनुसार चाय के अलावा ट्रेन में नॉनवेज भी शुरू किया जा रहा है. जल्द ही यह सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी. चूंकि पश्चिमी बंगाल और गुवाहाटी के बीच यह ट्रेन चलती थी. यहां पर लोगों की नॉनवेज खाने की डिमांड थी. आईआरसीटीसी यह तय कर रहा है कि नॉनवेज में क्या दिया जाए, जो ज्यादातर यात्रियों को पसंद हो. इस पर फैसला जल्द ले लिया जाएगा.

इस साल कुल 12 वंदेभारत ट्रेनें आ जाएंगी.
सुबह की चाय के साथ स्नैक्स भी
आईआरसीटीसी के अनुसार अभी तक सफर करने वाले यात्रियों को सुबह केवल चाय दी रही थी. पर लोगों की मांग है कि चाय के साथ कुछ स्नैक्स दिया जाएगा. रेलवे ने लोगों की मांग का स्वीकार कर लिया है. जल्द ही चाय के साथ आपको खाने के लिए कुछ दिया जाएगा.
अभी मील में क्या दिया जा रहा है
इस ट्रेन में रात में डिनर दिया जा रहा था और सुबह केवल चाय दी जा रही थी. मील में असम और पश्चिम बंगाल के लोगों की पसंद को ध्यान में रखा जा रहा था.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.