अब हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 27575/27576) में यात्रा करने वाले यात्री नॉन-वेज भोजन का मजा ले सकते हैं. भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने इस ट्रेन पर चिकन-बेस्ड नॉन-वेज मील का विकल्प जोड़ा है, जो यात्रियों की मांग थी.
कामाख्या से हावड़ा के बीच चल रही है देश की पहली वंदेभारत स्लीपर.
यह भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस है, जो यात्रियों को आरामदायक रात की यात्रा, बेहतर सुविधाएं और क्षेत्रीय खाना देगी. आईआरसीटीसी जो रेल मंत्रालय के तहत नवरत्न कंपनी है, रेल यात्रा में कैटरिंग सेवाओं को बेहतर बनाने और पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करती है. शुरुआत में ट्रेन पर सिर्फ वेजिटेरियन मील उपलब्ध था, जिसमें बंगाली और असमिया स्टाइल के पारंपरिक व्यंजन जैसे जोहा राइस, लाबड़ा, पनीर मसाला, फुलका, रोशोगुल्ला शामिल था. लेकिन यात्रियों की फीडबैक और कुछ राजनीतिक बहस के बाद आईआरसीटीसी अब नॉन-वेज विकल्प शुरू किया. अब यात्री पनीर मसाला या चिकन करी (बंगाली या असमिया स्टाइल में) चुन सकते हैं. चिकन डिश में 50-60 ग्राम बोनलेस चिकन और 70 ग्राम ग्रेवी होगी. पूर्वोत्तर और बंगाल में नॉन-वेज खाना बहुत पसंद किया जाता है. ट्रेन पर दोनों तरह के भोजन उपलब्ध होने से सभी की पसंद का ख्याल रखा जा रहा है.
सुबह की चाय के साथ स्नैक्स भी
आईआरसीटीसी के अनुसार अभी तक सफर करने वाले यात्रियों को सुबह केवल चाय दी रही थी. पर लोगों की मांग है कि चाय के साथ कुछ स्नैक्स दिया जाएगा. रेलवे ने लोगों की मांग का स्वीकार कर लिया है. जल्द ही चाय के साथ आपको खाने के लिए कुछ दिया जाएगा.
अभी मील में क्या दिया जा रहा है
इस ट्रेन में रात में डिनर दिया जा रहा था और सुबह केवल चाय दी जा रही थी. मील में असम और पश्चिम बंगाल के लोगों की पसंद को ध्यान में रखा जा रहा था. साथ नॉनवेज भी दिया जा रहा है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.