- Hindi News
- Business
- Indian Stock Market Rally: Sensex Surges Over 200 Points, Nifty Up 50; IT Stocks Lead
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 16 जनवरी को तेजी है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़कर 83,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है। ये 25,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं फार्मा और मेटल शेयर्स में गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.88% ऊपर 4,839 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स0.44% नीचे 53,874 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.25% नीचे 26,856 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.050% ऊपर 4,114 पर ट्रेड कर रहा है।
- 15 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.60% चढ़कर 49,442 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.25% चढ़ा। S&P 500 में 0.26% की तेजी रही।
विदेशी निवेशकों ने ₹4,781 करोड़ के शेयर बेचे
- 14 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹4,781 करोड़ के शेयर बेचे।
- इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹5,217 करोड़ के शेयर खरीदे।
- दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे।
14 जनवरी को बाजार में गिरावट रही
15 जनवरी को महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के कारण बाजर बंद था। 14 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 245 अंक की गिरावट के साथ 83,383 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 67 अंक की गिरावट रही। ये 25,666 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में बढ़त रही। आज ऑटो, FMCG और IT शेयर में बिकवाली देखने को मिली। वहीं मेटल और सरकारी बैंकों के शेयर्स में बढ़त रही।

Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.