राजस्व और EBITDA में अब भी मजबूती
हालांकि मुनाफे में तेज गिरावट के बावजूद कंपनी के परिचालन प्रदर्शन में मजबूती बनी हुई है. इस साल की तीसरी तिमाही में ऑपरेशंस से राजस्व 2,618 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 12 फीसदी ज्यादा है. बिजली आपूर्ति से होने वाली कमाई में 21 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह 2,420 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इसी तरह, इस सेगमेंट का EBITDA 23 फीसदी बढ़कर 2,269 करोड़ रुपये हो गया, जो मजबूत ऑपरेशनल आधार को दर्शाता है.
नई क्षमता और तकनीक बनी ग्रोथ की वजह
कंपनी ने बताया कि राजस्व और EBITDA में आई तेजी के पीछे 5.6 GW की नई ग्रीनफील्ड क्षमता, उन्नत रिन्यूएबल टेक्नोलॉजी और बेहतर प्लांट परफॉर्मेंस अहम कारण हैं. गुजरात के खावड़ा और राजस्थान जैसे संसाधन-समृद्ध इलाकों में नई परियोजनाओं की शुरुआत से उत्पादन बढ़ा है. 2026 में जोड़ी गई यह क्षमता भारत में कुल नई सोलर और विंड क्षमता का लगभग 14 फीसदी है, जो कंपनी की मजबूत स्थिति को दिखाता है.
50 GW लक्ष्य की ओर बढ़ता अडानी ग्रीन
Adani Green की कुल ऑपरेशनल क्षमता अब 17.2 GW तक पहुंच चुकी है और कंपनी 50 GW के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है. CEO आशीष खन्ना के मुताबिक, खावड़ा परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. जो दुनिया की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी साइट मानी जा रही है. इसके साथ ही कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी एकल-स्थान बैटरी एनर्जी स्टोरेज परियोजनाओं में से एक पर काम कर रही है, जबकि आंध्र प्रदेश की चित्रावती नदी पर हाइड्रो पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट भी तय समय पर आगे बढ़ रहा है.
रिकॉर्ड क्लीन एनर्जी उत्पादन और AI का इस्तेमाल
चालू वित्त वर्ष की पहली नौ महीनों में कंपनी ने 27 अरब यूनिट से ज्यादा स्वच्छ बिजली का उत्पादन किया, जो अज़रबैजान जैसे देश को पूरे साल बिजली देने के लिए काफी है. कंपनी की ऑपरेशंस और मेंटेनेंस गतिविधियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल हो रहा है. Power Purchase Agreements (PPA) के तहत तय वार्षिक उत्पादन से भी ज्यादा बिजली पैदा की गई.
शेयरों पर दबाव
शुक्रवार को अडानी ग्रीन के शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला. खबरों के मुताबिक, अमेरिकी SEC चेयरमैन, गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी को नोटिस देने के लिए अदालत की अनुमति मांग रहा है. इस रिपोर्ट के बाद शेयर में 14 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. दिन के कारोबार में शेयर का उच्चतम स्तर 906.60 रुपये और निचला स्तर 768.75 रुपये रहा. कमजोर मुनाफा और नियामकीय खबरों ने फिलहाल निवेशकों की धारणा को सतर्क बना दिया है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.