दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री Rishi Sunak ने ‘AI for All: Reimagining Global Cooperation’ सेशन में हिस्सा लिया. सेशन में देरी से पहुंचने पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि एआई बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन अभी तक दिल्ली के ट्रैफिक को ठीक नहीं कर सकता. उन्होंने जोर दिया कि अब एआई सिर्फ तकनीक का विषय नहीं, बल्कि रणनीतिक प्राथमिकता बन चुका है. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसपर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है.
ख़बरें फटाफट
इंडिया एआई समिट के बारे में हर तरफ चर्चा हो रही है. पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल हुए थे. ऋषि सुनक ने भी ‘एआई फॉर ऑल: रीइमेजिनिंग ग्लोबल कोऑपरेशन’ सेशन में हिस्सा लिया. लेकिन ये सेशन शुरू होने में थोड़ी देर हो गई और जैसे ही वे पहुंचे, उन्होंने मजाकिया अंदाज में माफी मांगी. उन्होंने कहा, “सॉरी, हम कुछ मिनट लेट हो गए और ये पूरी तरह मेरी गलती है. एआई बहुत कुछ कर सकता है, जैसा कि हमने इस हफ्ते देखा, लेकिन अभी तक वो दिल्ली के ट्रैफिक को ठीक नहीं कर सकता.” यह बात सुनकर सब हंस पड़े. ऋषि सुनक की ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो गई. इससे ये बात तो साफ है कि दिल्ली की ट्रैफिक जाम की समस्या इतनी बड़ी है कि एक बड़े नेता को भी इसमें फंसना पड़ा. दिल्ली में ट्रैफिक रोज की मुसीबत है, चाहे कोई कितना भी बड़ा आदमी हो, उसे जाम में फंसना पड़ता है.
ऋषि सुनक ने ये भी कहा कि एआई स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी चीजों में बहुत सुधार ला सकता है. दुनिया के हर कोने में लोगों की जिंदगी बेहतर बना सकता है. लेकिन अब बात सिर्फ टेक्नोलॉजी की नहीं रही, अब रणनीति की बात हो रही है. नेताओं को एआई को अपनी मुख्य जिम्मेदारी बनानी होगी. उन्होंने कहा कि एआई को सिर्फ विकसित देशों के लिए नहीं, बल्कि विकासशील देशों के लिए भी काम करना चाहिए.
एआई के लिए भारत से बेहतर जगह कोई नहीं है..
“AI can do everything but it cannot improve the traffic in Delhi”
– Rishi Sunak 😭😭
Who should take responsibility of such global embarrassment?