जहां 4,000 लोगों के लिए यह खबर दुखद थी, वहीं शेयर बाजार ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया. घोषणा के बाद ब्लॉक के शेयरों में 27% तक का उछाल देखा गया. निवेशकों को लगता है कि कर्मचारियों पर होने वाले खर्च को कम करके और एआई पर निर्भरता बढ़ाकर कंपनी अपना मुनाफा बढ़ा सकती है.
डोर्सी का तर्क है कि जो काम पहले सैकड़ों लोग मिलकर करते थे, अब वे काम एआई टूल्स की मदद से बहुत कम समय और लागत में किए जा सकते हैं.
कंपनी ने अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए “गूज” नामक अपना खुद का एआई टूल विकसित किया है. डोर्सी का तर्क है कि जो काम पहले सैकड़ों लोग मिलकर करते थे, अब वे काम एआई टूल्स की मदद से बहुत कम समय और लागत में किए जा सकते हैं. विश्लेषकों के साथ बातचीत में जैक डोर्सी ने एक चौंकाने वाला दावा किया. उन्होंने कहा कि एआई के कारण होने वाले ये संरचनात्मक बदलाव अपरिहार्य हैं. डोर्सी ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हम यह कदम उठाने में बहुत जल्दी कर रहे हैं, बल्कि मेरा मानना है कि ज्यादातर कंपनियां इस बदलाव को स्वीकार करने में देर कर रही हैं.”
कहीं एआई बस बहाना तो नहीं
इस भारी छंटनी ने विशेषज्ञों के बीच एक नई चिंता को जन्म दिया है. जहां अमेज़न और सेल्सफोर्स जैसी दिग्गज कंपनियों ने भी हेडकाउंट घटाने के लिए एआई का हवाला दिया है, वहीं विश्लेषक सवाल उठा रहे हैं कि क्या वास्तव में एआई नौकरियों को प्रतिस्थापित कर रहा है या कंपनियां अपनी बैलेंस शीट सुधारने और लागत कम करने के लिए एआई को एक “सुविधाजनक बहाने” के रूप में इस्तेमाल कर रही हैं?
ब्लॉक इंक ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि एआई टूल्स किन विशिष्ट भूमिकाओं या विभागों को अनावश्यक बना रहे हैं. यह अस्पष्टता कर्मचारियों के मन में असुरक्षा की भावना को और गहरा कर रही है कि क्या उनकी स्किल्स कल के बाजार में प्रासंगिक भी रहेंगी या नहीं.
शेयर उछला
जहां 4,000 लोगों के लिए यह खबर दुखद थी, वहीं शेयर बाजार ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया. घोषणा के बाद ब्लॉक के शेयरों में 27% तक का उछाल देखा गया. निवेशकों को लगता है कि कर्मचारियों पर होने वाले खर्च को कम करके और एआई पर निर्भरता बढ़ाकर कंपनी अपना मुनाफा बढ़ा सकती है.
2025 की शुरुआत से अब तक ब्लॉक के शेयर 40% गिर चुके हैं, वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने 10.36 अरब डॉलर का ग्रॉस प्रॉफिट दर्ज किया है. कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी अमृता आहूजा का कहना है कि ये “साहसिक और निर्णायक” कदम कंपनी को ग्राहकों के लिए और भी तेजी से आगे बढ़ने में मदद करेंगे.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.