रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टरमुकेश अंबानी ने कहा कि ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट भारत के एआई इतिहास में एक अहम और निर्णायक पल है. उनके मुताबिक, यह समिट देश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नई दिशा और तेज़ रफ्तार देने वाला है. इससे भारत दुनिया में एआई के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभा सकता है.

इसके बाद उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi का “AI powered भारत” का विज़न सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि ग्लोबल साउथ के देशों के लिए भी एक मॉडल है. उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल एक और नई तकनीक नहीं है, बल्कि इंसान अब इंसानों जैसी सोचने और समझने वाली प्रणालियां बना रहा है. अंबानी ने AI को “हर यंत्र को शक्ति देने वाला मंत्र” बताया, जो कामकाज की क्षमता और दक्षता को कई गुना बढ़ा सकता है. उन्होंने AI की तुलना “अक्षयपात्र” से की और कहा कि यह ऐसी शक्ति है जो असीमित दक्षता और संभावनाएं प्रदान कर सकती है.