टेक जगत में इन दिनों यह चर्चा जोरों पर है कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आने वाले समय में आईटी कंपनियों और वहां काम करने वाले लोगों की जगह ले लेगा? इस डर को जेपी मॉर्गन की एक ताजा रिपोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया है.
एआई को लेकर चल रही आशंकाओं के बीच जेपी मॉर्गनकी एक नई रिपोर्ट ने IT इंडस्ट्री के लिए राहत भरी तस्वीर पेश की है. रिपोर्ट के मुताबिक AI आईटी सर्विस कंपनियों की जगह नहीं लेगा, बल्कि उनके लिए नए अवसर पैदा करेगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि AI के कारण IT कंपनियों के खत्म होने का डर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. असल में यह तकनीक कंपनियों को उसी बजट में ज्यादा काम करने में मदद करेगी.
नई तकनीक, नया दौर
JP Morgan ने AI की तुलना पहले आए तकनीकी बदलावों—जैसे ऑफशोर लेबर, एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर और क्लाउड कंप्यूटिंग—से की है। इन सभी बदलावों ने IT सेवाओं को खत्म नहीं किया, बल्कि उनके काम करने के तरीके को बदला. रिपोर्ट के अनुसार AI भी उसी तरह की भूमिका निभाएगा। इससे कंपनियां बिना बजट बढ़ाए ज्यादा प्रोजेक्ट संभाल सकेंगी और उनकी उत्पादकता बढ़ेगी।
किन क्षेत्रों में बढ़ेगी मांग?
रिपोर्ट में कहा गया है कि पुराने सिस्टम को आधुनिक बनाने, कस्टमाइज्ड SaaS एप्लिकेशन को दोबारा लिखने, AI एजेंट विकसित करने और AI सिस्टम की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने जैसे कामों की मांग बढ़ रही है। इन सभी क्षेत्रों में मजबूत IT सर्विस सपोर्ट की जरूरत होगी।
IT कंपनियां क्यों हैं जरूरी?
रिपोर्ट में IT फर्मों को “तकनीकी दुनिया के प्लंबर” बताया गया है। यानी ये कंपनियां बड़े संगठनों के जटिल सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने में अहम भूमिका निभाती हैं। यह मान लेना आसान है कि AI खुद ही एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बना लेगा, लेकिन हकीकत में बड़े स्तर पर इंटीग्रेशन और कस्टमाइजेशन के लिए विशेषज्ञ IT सेवाओं की जरूरत बनी रहेगी।
बाजार की चिंता क्या कहती है?
हाल के दिनों में IT शेयरों में कमजोरी देखने को मिली है। इसकी वजह निवेशकों की यह चिंता है कि AI की तेज प्रगति से भारतीय IT कंपनियों की आय और बाजार का आकार प्रभावित हो सकता है। हालांकि रिपोर्ट का मानना है कि AI से इंडस्ट्री खत्म नहीं होगी, बल्कि उसका स्वरूप बदलेगा।
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.