Boeing विमानों की तकनीकी दिक्कतों के बीच अब Airbus भी सवालों के घेरे में है. विदेश धरती पर Airbus A321neo विमान में इंजन ऑयल लीक की आशंका के चलते कैथे पैसिफिक की इंटरनेशनल फ्लाइट को टेकऑफ के करीब 40 मिनट बाद वापस लौटना पड़ा. यह वही विमान मॉडल है, जिसका इस्तेमाल भारत की कई बड़ी एयरलाइंस रोजाना कर रही हैं.
AI Generated Image.
यह घटना 1 फरवरी की है. कैथे पैसिफिक की फ्लाइट ताइवान के काओशुंग एयरपोर्ट से हांगकांग के लिए रवाना हुई थी. टेकऑफ के करीब 40 मिनट बाद जब विमान लगभग 25,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच चुका था, तभी क्रू को एयरबस A321neo के एक इंजन में ऑयल लीक की आशंका हुई.
टेकऑफ के बाद लौटी कैथे पैसिफिक की फ्लाइट
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलटों ने बिना किसी जोखिम के विमान को वापस उसी एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया. फ्लाइट सुरक्षित रूप से काओशुंग एयरपोर्ट पर लैंड कर गई. किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन घटना के बाद विमान को उड़ान के लिए मंजूरी नहीं दी गई.
तकनीकी खराबी से जुड़ा है मामला
कैथे पैसिफिक ने कंफर्म किया है कि यह मामला तकनीकी खराबी से जुड़ा है, हालांकि एयरलाइन ने अभी तक विस्तार से जानकारी शेयर नहीं की है. खास बात यह है कि घटना के कई घंटे बाद भी विमान एयरपोर्ट पर खड़ा रहा, जिससे संकेत मिलता है कि जांच और मरम्मत में समय लग रहा है.
भारत में भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है Airbus A321neo
इस घटना ने इसलिए ज्यादा ध्यान खींचा है क्योंकि यही Airbus A321neo विमान भारत में भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है. इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर जैसी एयरलाइंस के बेड़े में ऐसे दर्जनों A321neo और A320neo विमान शामिल हैं. फिलहाल भारत में सैकड़ों Neo सीरीज के एयरबस विमान रोजाना उड़ान भर रहे हैं.
ऑयल लीक से ओवरहीट की समस्या
Neo सीरीज के विमान नई तकनीक, बेहतर माइलेज और कम ईंधन खपत के लिए जाने जाते हैं. इनमें लगे LEAP इंजन दुनिया के सबसे आधुनिक इंजनों में गिने जाते हैं. हालांकि, ऑयल लीक जैसी समस्या को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि इससे इंजन ओवरहीट होने का खतरा बढ़ जाता है और लंबी फ्लाइट के दौरान रिस्क पैदा हो सकता है.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.