Bengaluru Cost of Living: सोशल मीडिया पर इन दिनों बेंगलुरु के महंगे खर्चों को लेकर एक पोस्ट खूब चर्चा में है. एक यूजर ने बताया कि कैसे उसका कजिन बेंगलुरु में हर महीने 1.5 लाख रुपये कमा रहा है, लेकिन महीने के अंत में उसके हाथ में केवल 15 से 20 हजार रुपये की बचत हो पाती है.
बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर डेवलपर की बचत ने सबको चौंकाया (Image: AI)
यह अनुभव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने शेयर किया, जिसके बाद लोगों के बीच शहरों में बढ़ते खर्च को लेकर चर्चा शुरू हो गई. @AlfinCodes नाम के एक एक्स (X) यूजर ने शेयर किया कि उसके भाई ने कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन के बाद बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर डेवलपर के तौर पर अच्छी नौकरी शुरू की. घर वालों को लगा कि इतनी बड़ी सैलरी और बड़े शहर की लाइफस्टाइल के बाद वह ‘सैटल’ हो गया है. लेकिन बेंगलुरु के खर्चों ने कुछ और ही कहानी बयां की.
My cousin moved to Bangalore for a ₹1.5L/month tech job.
Six months later, he realised something no one tells freshers.
Computer Science graduate
First software developer job
Moved to Bengaluru for better opportunities
Salary: ₹1.5L per monthBack home, everyone thought he…
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.