Hyatt Hotels Chairman Tom Pritzker Salary: एपस्टीन फाइल्स में एक-एक करके कई जाने-माने और बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए हैं. हयात होटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन टॉम प्रिट्जकर का भी इस फाइल में नाम आया है. जिसके बाद उन्होंने हयात होटल के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया. फोर्ब्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति कई अरब डॉलर है. हयात दुनिया की बड़ी होटल कंपनियों में शामिल है, जिसके 83 देशों में 1500 से ज्यादा होटल हैं. हयात होटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर टॉम प्रिट्जकर को कितनी सैलरी मिलती थी, ये आपको बताते हैं.
जेफरी एपस्टीन फाइल्स में हयात होटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन टॉम प्रिट्जकर का भी नाम सामने आया जिसके बाद चेयरमैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. टॉम प्रिट्जकर बिलियनेयर्स की लिस्ट में शामिल रहे हैं और उनकी कुल दौलत फोर्ब्स के मुताबिक करीब 6.2 अरब डॉलर यानी लगभग 52 हजार करोड़ रुपये है. वे प्रिट्जकर फैमिली के सदस्य हैं, जो हयात होटल चेन के मालिक परिवार से हैं. हयात दुनिया की बड़ी होटल कंपनियों में से एक है, जिसमें 1500 से ज्यादा होटल 83 देशों में फैले हैं.
टॉम प्रिट्जकर 2004 से हयात के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन थे. पहले वे 1999 से 2006 तक कंपनी के सीईओ भी रहे थे. इस्तीफा सोमवार को यानी 16 फरवरी 2026 को घोषित हुआ और तुरंत प्रभाव से लागू हो गया. उन्होंने बोर्ड को लिखे पत्र में कहा कि कंपनी की अच्छी देखभाल के लिए यह कदम जरूरी है. खास तौर पर एपस्टीन और घिस्लेन मैक्सवेल से उनके पुराने संपर्क को लेकर उन्होंने गहरा अफसोस जताया. उन्होंने कहा, “मैंने बहुत बुरी जजमेंट दिखाई और उन्हें पहले ही दूर होना चाहिए था. कोई बहाना नहीं है.” उन्होंने एपस्टीन के कामों की निंदा की और पीड़ितों के लिए दुख जताया.
एपस्टीन फाइल्स में अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने पिछले साल के अंत में हजारों डॉक्यूमेंट्स रिलीज किए थे. इनमें टॉम प्रिट्जकर और एपस्टीन के बीच 2008 के बाद भी ईमेल और संपर्क दिखे. एपस्टीन 2008 में सेक्स क्राइम्स के लिए दोषी ठहरा था और प्लिया डील की थी. उसके बाद भी दोनों के बीच दोस्ताना संपर्क बने रहे. एक उदाहरण 2018 का है, जहां एपस्टीन ने टॉम से एक महिला के लिए एशिया में होटल बुकिंग में मदद मांगी थी.
इस ईमेल में कुछ अलग बातें भी थीं. ये फाइल्स एपस्टीन के नेटवर्क में कई बड़े नामों को दिखाती हैं, लेकिन टॉम प्रिट्जकर का मानना है कि इनसे कोई गैरकानूनी काम साबित नहीं होता. टॉम प्रिट्जकर ने पहले भी एपस्टीन से जुड़े आरोपों को सिरे से नकारा था.
इस्तीफे के बाद हयात बोर्ड ने कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ मार्क होप्लामाजियन को चेयरमैन बना दिया है. टॉम 2026 की एनुअल मीटिंग में बोर्ड के लिए दोबारा नहीं खड़े होंगे. यह फैसला कंपनी की इमेज बचाने के लिए लिया गया है.
टॉम प्रिट्जकर की सैलरी की बात करें तो ईआरआई और प्रॉक्सी स्टेटमेंट्स के अनुसार 2023, में उनकी कुल कमाई 6.65 मिलियन डॉलर यानी करीब 55 करोड़ रुपये थी. इसमें बेस सैलरी 8.35 लाख डॉलर, बोनस और इंसेंटिव 10 लाख से ज्यादा, स्टॉक और ऑप्शन अवॉर्ड्स लगभग 60 लाख डॉलर थे.
पिछले सालों में भी उनकी कुल कमाई 4 से 6 मिलियन डॉलर के बीच रही है. यह सैलरी हयात होटल्स कॉर्प से मिलती थी. उनकी असली दौलत फैमिली बिजनेस और हयात शेयरों से आती रही है.
टॉम प्रिट्जकर 75 साल के हैं, शादीशुदा हैं और तीन बेटों के पिता हैं. वे यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के बोर्ड में भी थे. प्रिट्जकर फैमिली अमेरिका की सबसे अमीर फैमिलीज में से एक है, उनकी कुल दौलत 43 अरब डॉलर से ज्यादा. टॉम फैमिली के 13 बिलियनेयर में से दूसरे सबसे अमीर हैं.