Gold Rate Today: सोना ₹1.51 लाख के नीचे! क्या खरीदने की सोच रहे हैं या इंतजार में हैं?जाने आज के रेट
सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों गिरावट आई है. इससे निवेशकों के मन में सवाल उठ रहे हैं. क्या अभी खरीदारी का सही समय है या इंतजार करना चाहिए? आज 24 कैरट सोना एक लाख 51 हजार 600 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरट सोना एक लाख 44 हजार 400 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. चांदी की कीमत दो लाख 65 हजार प्रति किलो है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव है. डॉलर मजबूत हुआ है. इसी वजह से दाम नीचे आए हैं. विशेषज्ञ कहते हैं कि बाजार अभी पूरी तरह स्थिर नहीं है. आगे भी कीमतों में बदलाव हो सकता है. इसलिए जल्दबाजी से बचना चाहिए. एक साथ बड़ा निवेश करना सही नहीं माना जाता. थोड़ा-थोड़ा करके खरीदना बेहतर रणनीति है. इससे जोखिम कम रहता है. चांदी की मांग भविष्य में बढ़ सकती है. खासकर इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर सेक्टर में. सोना जल्दी अमीर नहीं बनाता। लेकिन यह पैसा सुरक्षित रखने का भरोसेमंद तरीका है. समझदारी और धैर्य जरूरी है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.