Nitin Nabin Net Worth : भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 5 बार से विधायक बन रहे हैं और उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, कुल संपत्ति करीब 3 करोड़ रुपये बताई जाती है.
नितिन नबीन 5 बार से विधायक बन रहे हैं. चुनाव आयोग में उनकी ओर से जमा किए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, नितिन की कुल संपत्ति करीब 3.08 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसमें 1.60 करोड़ रुपये तो अचल संपत्ति है, जबकि 1.47 करोड़ रुपये की चल संपत्ति बताई गई है. इतना ही नहीं, नबीन ने अपने चुनावी हलफनामे में खुद पर 56.6 लाख रुपये की देनदारी भी बताई है. उनकी ओर से की गई संपत्ति की घोषणा में बैंक जमा, निवेश, वाहनों और सोने की ज्वैलरी का भी लेखाजोखा शामिल है. हलफनामे में उन्होंने अपने पास 35 हजार तो पत्नी के पास 25 हजार रुपये कैश बताया था. सबसे बड़ी बात ये है कि उनके खुद के नाम पर कोई घर नहीं है.
कमाई का जरिया क्या है
नितिन बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं, जहां से वेतन और भत्ते मिलते हैं. उन्होंने अपने हलफनामे में बताया कि चालू वित्तवर्ष में 3.71 लाख रुपये की कमाई हुई, जबकि उनकी पत्नी डॉ दीपमाला श्रीवास्तव जो कि पूर्व एसबीआई अधिकारी हैं और अब स्वरोजगार करती हैं, उनकी कमाई 1.2 लाख के आसपास रही. इस तरह दोनों की कुल कमाई 4 से 5 लाख रुपये रही है. उनके नाम पर कोई कृषि, कारोबार या फिर प्रोफेशनल काम से कमाई नहीं बताई गई है.
तीन गुना अमीर थे पुराने अध्यक्ष नड्डा
नितिन से पहले भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा थे, जिनकी नेट वर्थ चुनावी हलफनामे में 9.36 करोड़ रुपये बताई गई है. यह खुलासा उन्होंने साल 2024 के गुजरात से राज्यसभा चुनाव लड़ने के दौरान किया था. इसमें चल और अचल दोनों तरह की संपत्ति शामिल है. उनकी संपत्ति में बैंक बैलेंस, निवेश, गहने, जमीन और मकान आदि शामिल हैं. हालांकि, साल 2018 के राज्यसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में उनकी संपत्ति 3.5 करोड़ रुपये के आसपास बताई गई थी.
कमाई का प्रमुख जरिया
जेपी नड्डा की कमाई के जरिये की बात करें तो उन्हें केंद्रीय मंत्री के रूप में सैलरी, भत्ते मिलते हैं, जो करीब 2 से 2.5 लाख रुपये महीने होता है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी भाजपा की ओर से उन्हें 1 से 1.5 लाख रुपये का मानदेय मिलता था. हालांकि, यह आंकड़ा आधिकारिक नहीं होता और मीडिया रिपोर्ट के आधार पर है. हलफनामे के अनुसार, उनके नाम पर कोई व्यापार, बिजनेस या अन्य पेशेवर इनकम नहीं दिखाई देती है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.