Uttar Pradesh Gold Silver Rate : 20 जनवरी को सर्राफा बाजार खुलने के साथ फिर सोने के भाव नए शिखर पर पहुंच गए हैं. लखनऊ में मंगलवार को सोना फिर महंगा हुआ है. वाराणसी और मेरठ में भी इसकी कीमतों में तेजी आई है. 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,520 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. मेरठ में आज इसकी कीमत 1,50,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो अपने आप में नया रिकॉर्ड है. दो दिनों में चांदी 25000 रुपये तक बढ़ी है. चांदी की कीमत 3,20,000 रुपये किलो हो गई है.
कितना महंगा 22 कैरेट
मंगलवार को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत में फिर बड़ी तेजी देखने को मिली है. बाजार खुलने के साथ आज 22 कैरेट सोना 1950 रुपये बढ़कर 1,36,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. 19 जनवरी को इसकी कीमत 1,33,700 रुपये थी. बात 18 कैरेट सोने की करें तो आज उसका भाव 1600 रुपये बढ़कर 1,11,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.
अमेरिकी टैरिफ का आसर
मंगलवार को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में बड़ा उछाल आया है. 15,000 रुपये प्रति किलो की तेजी के बाद चांदी 3,20,000 रुपये प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. 19 जनवरी को इसका भाव 3,05,000 रुपये प्रति किलो था. दो दिनों में चांदी 25000 रुपये तक बढ़ी है. वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने बताया कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच जिस तरह तनातनी चल रही है और ट्रंप ने जो टैरिफ वॉर छेड़ रखा है उसके कारण, लगातार सोने-चांदी के भाव बढ़ रहे हैं. उम्मीद है कि आगे भी कीमतों में और तेजी आ सकती है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.