Blue-Chip Funds- ब्लूचिप या लार्ज-कैप फंड्स वे स्कीमें हैं जो अपना कम से कम 80% पैसा देश की टॉप 100 कंपनियों में निवेश करती हैं. ये वे कंपनियां हैं जो अपने सेक्टर की दिग्गज हैं और जिनकी आर्थिक सेहत बेहद मजबूत होती है.
ब्लूचिप कंपनियों के विशाल आकार के कारण बाजार के छोटे-मोटे झटके इनका कुछ नहीं बिगाड़ पाते.
ब्लूचिप या लार्ज-कैप फंड्स वे स्कीमें हैं जो अपना कम से कम 80% पैसा देश की टॉप 100 कंपनियों में निवेश करती हैं. ये वे कंपनियां हैं जो अपने सेक्टर की दिग्गज हैं और जिनकी आर्थिक सेहत बेहद मजबूत होती है. एक्सिस, आईसीआईसीआई प्रू, एसबीआई और कोटक जैसे बड़े फंड हाउसेज ने अपने लार्ज-कैप फंड्स के साथ ‘ब्लूचिप’ नाम इसीलिए जोड़ा है ताकि निवेशक उनकी मजबूती और भरोसे को समझ सकें.
कम रिस्क, ज्यादा भरोसा
ब्लूचिप कंपनियों के विशाल आकार के कारण बाजार के छोटे-मोटे झटके इनका कुछ नहीं बिगाड़ पाते. मिड-कैप या स्मॉल-कैप के मुकाबले इनमें उतार-चढ़ाव काफी कम होता है. इसीलिए, लंबी अवधि के लिए इनमें पैसा लगाना सबसे कम जोखिम भरा माना जाता है.
टॉप रिटर्न देने वाले ब्लूचिप फंड्स
| फंड का नाम | पिछले 1 साल का रिटर्न | पिछले 3 साल का औसत रिटर्न | पिछले 5 साल का औसत रिटर्न |
| ICICI प्रुडेंशियल भारत 22 FOF | 22% | 29% | 27% |
| DSP निफ्टी 50 इक्वल वेट इंडेक्स फंड | 14% | 19% | 17% |
| आदित्य बिरला सन लाइफ निफ्टी 50 इक्वल वेट इंडेक्स फंड | 14% | 19% | — |
| निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड | 12% | 20% | 19% |
| HDFC निफ्टी 100 इक्वल वेट | 12% | 20% | — |
किसे करना चाहिए निवेश?
जो लोग ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहते और स्थिर ग्रोथ की तलाश में हैं, उनके लिए ब्लूचिप फंड्स एकदम सही है. फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का कहना है इन फंड्स में आपको कम से कम 3 से 5 साल के लिए निवेशक करना चाहिए. शॉर्ट टर्म के लिए इन्हें अच्छा नहीं माना जाता. अच्छी बात यह है कि इसमें कोई ‘लॉक-इन’ पीरियड नहीं होता, यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी पैसा निकाल सकते हैं. सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए ब्लूचिप फंड्स में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
पैसा लगाना है तो इन बातों का रखें ख्याल
भले ही ये फंड्स सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन निवेश से पहले कुछ ‘होमवर्क’ जरूरी है-
- फंड का इतिहास: देखें कि पिछले 5-10 सालों में फंड ने कैसा प्रदर्शन किया है.
- एक्सपेंस रेशियो: कम एक्सपेंस रेशियो का मतलब है आपके हाथ में ज्यादा मुनाफा.
- फंड मैनेजर की स्किल्स: फंड को मैनेज करने वाले एक्सपर्ट का ट्रैक रिकॉर्ड जरूर जांचें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी म्यूचुअल फंड प्रदर्शन पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.