प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हाल ही में पूरा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत RRTS कॉरिडोर कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन होने के बाद पहले पूरे दिन (23 फरवरी) को रिकॉर्ड तोड़ यात्रियों की भीड़ उमड़ी. एक दिन में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने सफर किया.
मेरठ शहर के बीचोंबीच स्थित बेगमपुल स्टेशन इस कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन रहा. यह स्टेशन आबू लेन मार्केट और प्रमुख व्यापारिक इलाके के बीच है और यहां नमो भारत के साथ मेरठ मेट्रो की सुविधा भी मिलती है. वहीं आनंद विहार स्टेशन दूसरे स्थान पर रहा. यहीं से आनंद विहार रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक और ब्लू लाइन, स्वामी विवेकानंद आईएसबीटी, कौशांबी बस स्टैंड और सिटी बस सेवाओं से सीधी कनेक्टिविटी मिलती है.
शताब्दी नगर, मोदीपुरम समेत इन स्टेशनों पर भी यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़
गाजियाबाद स्टेशन ने भी हाई राइडरशिप दर्ज कराई. यह स्टेशन दिल्ली और मेरठ के बीच महत्वपूर्ण द्वार की भूमिका निभाता और फुट ओवरब्रिज के जरिए दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन के शहीद स्थल स्टेशन से जुड़ा है. सराय काले खां, शताब्दी नगर और मोदीपुरम स्टेशनों पर भी यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई. न्यू अशोक नगर स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई.
सराय काले खां से मोदीपुरम तक पूरा RRTS कॉरिडोर शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 22 फरवरी को न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक 5 किमी और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किमी खंड का उद्घाटन किया गया था. इसके साथ ही सराय काले खां से मोदीपुरम तक कुल 15 स्टेशनों वाला पूरा कॉरिडोर ऑपरेट हो गया.
मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेरठ मेट्रो सेवा भी शुरू
साथ ही मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक मेरठ मेट्रो सेवा भी शुरू की गई. 135 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड और 120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम परिचालन गति के साथ मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज मेट्रो सिस्टम बन गई है. 21 किमी लंबे इस खंड में 12 स्टेशन हैं, जिनमें मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम इंटरचेंज स्टेशन शामिल हैं.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.