Colombo Flight Fare : भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच की पुष्टि होते ही कोलंबो जाने वाली फ्लाइट का किराया 5 गुना हो गया है. दिल्ली से कोलंबो तक जाने वाली फ्लाइट के लिए करीब सवा लाख रुपये किराया चुकाना पड़ रहा है. इसके अलावा कोलंबो के होटलों में रुकना भी काफी महंगा हो चुका है.
कोलंबो जाने वाली फ्लाइट का किराया आसमान पर जा चुका है.
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की आधिकारिक घोषणा होने के तत्काल बाद कोलंबो जाने वाली फ्लाइट की बुकिंग में जबरदस्त उछाल आया है. मेकमाईट्रिप की वेबसाइट पर 11 फरवरी की सुबह चेक किया गया 14 फरवरी को दिल्ली-कोलंबो की नॉन स्टॉप फ्लाइट का किराया श्रीलंका एयरलाइन में 82,856 रुपये तो एयर इंडिया में 1,07,590 रुपये दिखा रहा है. हालांकि, एक स्टॉप लेकर जाने वाले यात्रियों के लिए यह किराया 16 से 20 हजार रुपये के आसपास दिख रहा है. आम दिनों में नॉन स्टॉप फ्लाइट का किराया 20 से 30 हजार रुपये के बीच रहता है. मुंबई से कोलंबो की नॉन स्टॉप फ्लाइट का किराया 14 फरवरी को 46,168 रुपये दिखा रहा है.
दिल्ली से कोलंबो की फ्लाइट का किराया 1 लाख से ऊपर जा चुका है.
महंगे हुए श्रीलंका के होटल
भारत-पाक मैच का क्रेज सिर्फ विमानों के किराये को ही आसमान पर नहीं पहुंचा रहा, बल्कि होटलों का किराया भी काफी महंगा हो गया है. अगर आपको 14 फरवरी या 15 फरवरी को कोलंबो में रुकना है तो 3, 4 या 5 स्टार जैसे बड़े होटलों में एक रात का किराया 1.14 लाख रुपये तक पहुंच गया है. आम दिनों में कोलंबो में 5 स्टार होटलों का किराया 40 हजार रुपये के आसपास रहता है. वैसे छोटे होटलों और गेस्ट हाउस में 2 से 3 हजार रुपये तक में रूम मिल जाएगा.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.