ईरान की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को लेकर भारत ने सतर्कता बढ़ा दी है. DG शिपिंग ने भारतीय नाविकों की नई तैनाती पर तत्काल रोक लगा दी है. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भी नागरिकों को जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है. सरकार ने समुद्री मार्गों पर क्रू की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं.
ईरान के हालात को लेकर DG शिपिंग ने सख्त एडवाइजरी जारी की है. (Image:AI)
नई तैनाती पर रोक, कंपनियों को साफ निर्देश
DG शिपिंग ने सभी RPSL कंपनियों, शिपिंग कंपनियों, ट्रेड यूनियनों और अन्य समुद्री संगठनों को निर्देश दिया है कि अगली सूचना तक किसी भी भारतीय नाविक को ईरान न भेजा जाए. इसके साथ ही जो भारतीय जहाज ईरानी जलक्षेत्र में काम कर रहे हैं या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे हैं, उनके क्रू की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है. कंपनियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया की व्यवस्था तैयार रहे.
तेहरान दूतावास की ताजा चेतावनी
23 फरवरी 2026 को तेहरान में भारतीय दूतावास ने भी नई एडवाइजरी जारी की. दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे उपलब्ध साधनों से जल्द से जल्द देश छोड़ दें और लगातार दूतावास के संपर्क में रहें. यह चेतावनी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए जारी की गई है.
नाविकों को सतर्क रहने की सलाह
ईरान में मौजूद भारतीय नाविकों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है. उन्हें बिना जरूरी कारण के किनारे पर न उतरने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और अपनी शिपिंग कंपनी या एजेंट के साथ समन्वय बनाए रखने की सलाह दी गई है. सरकार का मकसद साफ है- किसी भी संभावित खतरे से पहले एहतियाती कदम उठाकर भारतीय नाविकों और नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.