भारत में घरेलू हवाई यात्रा का आंकड़ा DGCA ने जारी किया है. पूरे साल 2025 में कुल 16.69 करोड़ (166.9 मिलियन) लोग घरेलू उड़ानों से सफर किए. यह पिछले साल (2024) से 3.5% ज्यादा है.
ईरान में तनाव और एयरस्पेस बंद होने के बाद एयर इंडिया और इंडिगो की कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं. (फाइल फोटो Reuters)
एयरलाइंस के बाजार हिस्से में बदलाव
मार्केट शेयर की बात करें तो इंडिगो का हिस्सा नवंबर के 63.6 फीसदी से घटकर दिसंबर में 59.6% रह गया. वहीं, एयर इंडिया समूह ने 26.7 फीसदी से बढ़कर 29.6 फीसदी का बाजार हिस्सा हासिल किया. अकासा एयर का हिस्सा 5.2 फीसदी और स्पाइसजेट का 4.3 फीसदी रहा.
लोड फैक्टर में बदलाव
यात्रियों के औसत बैठने की क्षमता यानी लोड फैक्टर की बात करें तो अकासा एयर का लोड फैक्टर 95.2 फीसदी रहा, जबकि स्पाइसजेट का 87.5 फीसदी रहा. एयर इंडिया समूह का लोड फैक्टर बढ़कर 89.5 फीसदी हो गया, जबकि इंडिगो का 88.1 फीसदी रहा.
साल 2025 में घरेलू विमानन क्षेत्र में समग्र वृद्धि देखने को मिली, लेकिन दिसंबर में यात्री संख्या में गिरावट आई. एयर इंडिया और अकासा एयर ने बाजार हिस्सेदारी में बढ़त बनाई, जबकि इंडिगो का हिस्सा घटा. यह संकेत है कि इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है और यात्रियों की पसंद बदल रही है.
About the Author

आज तक से टीवी पत्रकारिता शुरू करने वाली प्रियंका कांडपाल को अब तक तकरीबन 11 साल का अनुभव है. तकरीबन चार साल आज तक में रिपोर्टिंग के साथ एंकरिंग भी कर चुकी हैं. उसके बाद इंडिया टीवी में पांच साल तक काम किया. 201…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.