दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. 800 अरब डॉलर से ज्यादा की दौलत हासिल करने के बाद मस्क ने खुशी और पैसे को लेकर भावुक टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि पैसा खुशी नहीं खरीद सकता, जैसा अक्सर कहा जाता है. उनका यह बयान सामने आते ही इंटरनेट पर मजाक, तंज और गंभीर बहस का दौर शुरू हो गया.
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने कहा कि पैसे से खुशी नहीं मिलती है. (Image:Reuters)
X पर मस्क का भावुक पोस्ट हुआ वायरल
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने यह टिप्पणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की. पोस्ट के आखिर में उन्होंने एक उदास चेहरे वाला इमोजी भी जोड़ा, जिसने लोगों का ध्यान और खींच लिया. मस्क के इस बयान को कुछ लोगों ने गंभीर आत्ममंथन के रूप में देखा, तो कई यूजर्स ने इसे अमीरी के बाद की खालीपन की भावना बताया. पोस्ट कुछ ही घंटों में लाखों लोगों तक पहुंच गई.
सोशल मीडिया पर मजाक और तंज की बौछार
मस्क के बयान के बाद इंटरनेट यूजर्स ने मौके को हाथ से नहीं जाने दिया. कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में उनसे पैसे भेजने की मांग कर दी. किसी ने लिखा कि ‘मुझे 1 मिलियन डॉलर भेजो, मैं भी समझना चाहता हूं कि आप क्या कहना चाहते हैं.’ एक अन्य यूजर ने कहा कि ‘पैसा खुशी नहीं खरीदता, लेकिन दुख देने वाली चीजों से आजादी जरूर दिलाता है.’ वहीं कुछ ने व्यंग्य करते हुए लिखा कि अगर पैसा खुशी नहीं देता, तो उसे बांट देना चाहिए.
दौलत बढ़ने की टाइमिंग ने बढ़ाई चर्चा
इस पोस्ट का समय भी चर्चा की बड़ी वजह बना. हाल ही में एलन मस्क की कुल संपत्ति 800 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेसएक्स द्वारा मस्क की एआई कंपनी xAI के अधिग्रहण के बाद उनकी नेटवर्थ में जबरदस्त उछाल आया. इस डील की वैल्यू करीब 1.25 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है, जिससे मस्क की व्यक्तिगत संपत्ति में लगभग 84 अरब डॉलर का इजाफा हुआ. यही वजह है कि मस्क का ‘पैसा खुशी नहीं खरीद सकता’ वाला बयान लोगों को और ज्यादा चौंकाने वाला लगा और इस पर बहस तेज हो गई.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.