शिवालिक बाइमेटल कंट्रोल्स शेयर ने 13 वर्षों में 27,775% का जबरदस्त रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है. इस शेयर में साल 2013 ₹1 लाख रुपये लगाना आज करोड़पति है. Q3 FY26 के नतीजे और EV सेक्टर में ग्रोथ इस इंजीनियरिंग स्टॉक को निवेशकों की पसंद बनाए हुए है.
इस मल्टीबैगर शेयर में पैसा लगाने वाले मालामाल हो गए हैं.
शिवालिक बाइमेटल कंट्रोल्स शेयर ने साबित कर दिया है कि शेयर बाजार में धैर्य और सही चुनाव ही आपको मुनाफा दिलाएगा. कंपनी थर्मोस्टेटिक बाइमेटल और प्रिसिजन-वेल्डेड उत्पाद बनाती है. पिछले कारोबारी सत्र यानी 6 फरवरी 2026 को भी इस मल्टीबैगर शेयर में 5.78% की तेजी आई और यह ₹479.45 के स्तर पर बंद हुआ.
शिवालिक बाइमेटल कंट्रोल्स शेयर रिटर्न
शिवालिक बाइमेटल के शेयरों का सफरनामा शानदार रहा है. 1 अगस्त 2013 को इस शेयर का भाव मात्र ₹1.72 था, जो आज 27775 फीसदी उछलकर 479.45 रुपये हो चुका है. यदि किसी निवेशक ने आज से करीब 13 साल पहले इस कंपनी पर भरोसा जताते हुए ₹1 लाख का निवेश किया होता और उसे बनाए रखा होता तो आज उस निवेश की वैल्यू बढ़कर ₹2.79 करोड़ हो गई होती.
अत्याधुनिक तकनीक ने दिलाई पहचान
1984 में स्थापित शिवालिक बाइमेटल कोई साधारण इंजीनियरिंग कंपनी नहीं है. यह ‘डिफ्यूजन बॉन्डिंग’ और ‘इलेक्ट्रॉन बीम वेल्डिंग’ जैसी उन्नत तकनीकों में विशेषज्ञता रखती है. कंपनी द्वारा बनाए गए थर्मोस्टेटिक बाइमेटल स्ट्रिप्स और करंट सेंस शंट्स का उपयोग स्विचगियर, इलेक्ट्रिक वाहन (EV), बैटरी मैनेजमेंट डिवाइस और रक्षा उपकरणों में किया जाता है.
इसके ग्राहकों की सूची इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर मेडिकल और कृषि क्षेत्रों तक फैली हुई है. विशेष रूप से ईवी (EV) सेक्टर में बढ़ती मांग ने इस कंपनी के उत्पादों को भविष्य के लिए बेहद प्रासंगिक बना दिया है.
तीसरी तिमाही में मुनाफा 21% उछला
कंपनी की वित्तीय स्थिति भी उसके शेयरों की तेजी का समर्थन करती दिख रही है. वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) के नतीजों के अनुसार, कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.60% बढ़कर ₹22.18 करोड़ रहा है. वहीं, परिचालन आय (Revenue from Operations) में भी 8.88% की वृद्धि दर्ज की गई है. कंपनी का EBITDA मार्जिन 19.91% से सुधरकर 24.12% पर पहुंच गया है. हालांकि तिमाही आधार पर लाभ में थोड़ी कमी देखी गई है, लेकिन सालाना आधार पर कंपनी का प्रदर्शन इसकी मजबूत फंडामेंटल स्थिति को दर्शाता है.
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.