स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते आ रहा एक तेल टैंकर भारत सुरक्षित रूप से पहुंच गया है. एसएंडपी के अनुसार, यह टैंकर 10 मार्च को मुंबई पहुंचा. हालांकि, इसकी गहराई बढ़ने के कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे मुंबई में भी लोड किया गया है जहां से इसे आगे भेजने की तैयारी है.
यह शिप 1 मार्च को सऊदी अरब से निकला था.
यह टैंकर 10 मार्च को भारत पहुंचा. इसका नाम शेनलॉन्ग है जो सऊदी अरब के सबसे बड़े एक्सपोर्ट टर्मिनल रास तनुरा से तेल लेकर 1 मार्च को निकला था. हालांकि, यह जहाज मुंबई से आगे कहां जाएगा यह साफ नहीं है. एसएंडपी के अनुसार, जब जहाज रास तनुरा के पोर्ट पर खड़ा तो समुद्र में अंदर 9.3 मीटर तक डूबा हुआ था लेकिन मुंबई में यह गहराई 15.3 मीटर हो गई. इसका मतलब है कि मुंबई में भी जहाज में कुछ भरा गया है.
आइडेंटिफिकेशन सिस्टम था बंद
एसएंडपी की मानें तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलते वक्त इस टैंकर का ऑटोमेटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम बंद हो गया था. वहां से निकलने के बाद इसे दोबारा से ऑन किया गया. इस शिप की मालिक शेनलॉन्ग शिपिंग लिमिटेड है. इसे ग्रीस की डायनाकॉम टैंकर्स मैनेजमेंट लिमिटेड द्वारा मैनेज किया जाता है.
क्यों बड़ी है ये बात
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ट्रैफिक एकदम गिर चुका है. ईरान की सेना वहां घात लगाए बैठी है और अमेरिकी, ईजरायल या उनके किसी भी सहयोगी के जहाजों को पर अपना टारगेट बना रही है. इसका एक नमूना 11 मार्च को ही दिखा जब वहां से निकल रहे थाइलैंड के एक जहाज मयूरी नूरी पर बम बरसा दिए गए. ऐसे में किसी जहाज का वहां से सुरक्षित निकल जाना अच्छी खबर है, खासतौर पर तब जह वह जहाज भारत आ रहा हो. क्योंकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते भारत अपनी जरूरत का करीब 50 फीसदी तेल मंगाता है. हालांकि, भारतीय रिफाइनर्स ने अपनी तेल जरूरत को पूरा करने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत को अगर इम्युनिटी मिल जाती है तो यह काफी सुखद खबर होगी.
क्या अमेरिका ने इसी जहाज को किया एस्कार्ट
अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने 10 मार्च को एक ट्वीट किया था कि यूएस नेवी ने एक ऑयल टैंकर को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की है ताकि दुनिया में तेल की सप्लाई पर्याप्त बनी रहे. हालांकि, यह ट्वीट बाद में डिलीट कर दिया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ने इसका खंडन भी किया और कहा कि यूएस नेवी ने किसी कमर्शियल शिप को वहां से बाहर निकालने में मदद नहीं की है.
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.