कभी मुंबई की सबसे आलीशान इमारतों में से एक ‘जेके हाउस’ के मालिक रहे विजयपत सिंघानिया आज दक्षिण मुंबई के एक किराये के मकान में रहते हैं. उनके पास कार भी नहीं है. वे कई बार स्वीकार कर चुके हैं उनकी जिंदगी अब बहुत मुश्किल से गुजर रही है.
विजयपत सिंघानिया को 2006 में भारत सरकार द्वारा ‘पद्मभूषण’ से सम्मानित किया गया था.
कभी मुंबई की सबसे आलीशान इमारतों में से एक ‘जेके हाउस’ के मालिक रहे विजयपत सिंघानिया आज दक्षिण मुंबई के एक किराये के मकान में अपनी रातें गुजार रहे हैं. विजयपत सिंघानिया खुद स्वीकार कर चुके हैं कि उनके पास अब कुछ नहीं बचा है और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी चलाना भी उनके लिए एक संघर्ष बन गया है. ऐसा भी नहीं है कि विजयपत को बिजनेस में बड़े घाटे ने ये दिन दिखाए हैं.
पत्नी के साथ विजयपत सिंघानिया. (Photo from ‘An Incomplete Life: The Autobiography’)
एक हस्ताक्षर ने पलटी जिंदगी
विजयपत सिंघानिया की जिंदगी में सबसे बड़ा मोड़ साल 2015 में आया. प्रेम और भरोसे में आकर उन्होंने अपने जीवन की सबसे बड़ी पूंजी, यानी अपनी कंपनी के सारे शेयर अपने बेटे गौतम सिंघानिया के नाम कर दिए. उस समय उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह एक हस्ताक्षर उनकी तकदीर को अंधेरे में धकेल देगा. जैसे ही मालिकाना हक बदला, बाप-बेटे के रिश्तों में कड़वाहट आ गई. एक फ्लैट के हक को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ा की विजयपत को घर छोड़ना पड़ा.
छीन ली गई कार और ड्राइवर
विजयपत सिंघानिया कई बार आरोप लगा चुके हैं कि बेटे ने उनसे न केवल घर छीना, बल्कि कार और ड्राइवर जैसी बुनियादी सुविधाएं भी वापस ले लीं. यहां तक कि उन्हें अपने नाम के साथ ‘चेयरमैन एमेरिटस’ लिखने तक से रोक दिया गया. एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में विजयपत ने कहा, “गौतम ने मुझसे सब कुछ छीन लिया. वह मुझे सड़क पर देखकर खुश होता है. उसे सब कुछ सौंपना मेरी जिंदगी की सबसे भयंकर भूल थी.”
रेमंड को पहुंचाया था सातवें आसमान पर
रेमंड की नींव भले ही कैलाश सिंघानिया ने रखी थी, लेकिन इसे एक वैश्विक ब्रांड बनाने का श्रेय विजयपत सिंघानिया को ही जाता है. 1980 में कंपनी की कमान संभालने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1986 में उन्होंने ‘पार्क एवेन्यू’ जैसा प्रीमियम ब्रांड लॉन्च किया और 1990 के दशक में भारत के बाहर रेमंड का पहला शोरूम खोलकर भारतीय फैब्रिक का डंका पूरी दुनिया में बजाया. उनकी सूझबूझ ने रेमंड को हर भारतीय घर की पहली पसंद बना दिया था.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.