मंडी के राजकीय वल्लभ डिग्री कॉलेज में यादविंद्र गोमा ने अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कुश्ती चैंपियनशिप 2025-26 का शुभारंभ किया, जिसमें 25 टीमों के 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.
खेली मंत्री मंत्री यादविंद्र गोमा ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से ओलंपिक, पैरालंपिक एवं विंटर ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर प्रोत्साहन राशि तीन करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने पर दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक जीतने पर यह राशि एक करोड़ से बढ़ाकर दो करोड़ रुपए की गई है.
एशियन गेम्ज एवं पैरा एशियन प्रतियोगिता के पदक विजेताओं में स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख से बढ़ाकर चार करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 30 लाख रुपए से बढ़ाकर अढ़ाई करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता को 20 लाख रुपए से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जा रही है. राष्ट्रमंडल खेलों एवं पैरा खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 30 लाख के बजाय दो करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता को 20 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है.
लगभग 17 करोड़ प्रोत्साहन राशि खिलाड़ियों को बांटी
यादविंद्र गोमा ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में एक कार्यक्रम शिमला में आयोजित किया, जिसके तहत इन खिलाड़ियों को लगभग 17 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों में यात्रा के दौरान थ्री टीयर सुविधा रेल यात्रा में प्रदान करने का निर्णय राज्य सरकार ने निर्णय लिया है. इतना ही नहीं दूरस्थ राज्यों में प्रतियोगिता के लिए उन्हें हवाई यात्रा भत्ता देने का भी फैसला किया गया है. इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और इस आयोजन के लिए एक लाख रुपए प्रदान करने की भी घोषणा की.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.