इंडिया बुलियन ज्वेलर्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत एक ही दिन में 5,734 रुपये बढ़कर 1,64,635 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई. इससे पहले इसका भाव 1,58,901 रुपये था. 22 कैरेट सोना भी महंगा होकर 1,50,806 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पहले 1,45,553 रुपये था. वहीं 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,23,476 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है.
चांदी 13,703 रुपये उछलकर 3,58,267 रुपये प्रति किलो पर पहुंची
चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में भी जबरदस्त उछाल आया है. चांदी 13,703 रुपये चढ़कर 3,58,267 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि पहले इसका भाव 3,44,564 रुपये था.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती
हाजिर बाजार के साथ-साथ MCX पर भी तेजी का माहौल रहा. सोने का 5 फरवरी 2026 का कॉन्ट्रैक्ट करीब 3.80% बढ़कर 1,63,697 रुपये पर पहुंच गया. वहीं चांदी का 5 मार्च 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 6.13% की तेजी के साथ 3,78,109 रुपये हो गया. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली. सोना 3.24% चढ़कर 5,287 डॉलर प्रति औंस और चांदी 5.78% बढ़कर 112 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
बाजार की नजर अमेरिका की फेडरल रिजर्व की बैठक पर
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतीन त्रिवेदी के मुताबिक, बाजार की नजर अमेरिका की फेडरल रिजर्व की बैठक पर है. ब्याज दरों में बदलाव की संभावना कम होने से सोने को सपोर्ट मिल रहा है. साथ ही अमेरिका से जुड़े टैरिफ विवाद और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने तेजी को और हवा दी है.
आगे कीमतों में रह सकती है उतार-चढ़ाव
हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इतनी तेज और लंबी तेजी के बाद सोना अब ओवरहीट जोन में पहुंच रहा है. आगे कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है. बाजार में 1,66,000 रुपये के आसपास रुकावट और 1,60,000 रुपये के पास मजबूत सपोर्ट देखा जा रहा है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.