Sone Chandi Ka Dam: लगातार पांच दिनों की तेज गिरावट के बाद आज सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. सोना करीब 8,246 रुपये महंगा होकर 1,49,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि चांदी में करीब 14 फीसदी की बड़ी तेजी आई और भाव 33,732 रुपये बढ़कर 2,69,993 रुपये प्रति किलो हो गया. बजट 2026 और भारत-अमेरिका ट्रेड डील में टैरिफ कटौती की खबरों से शेयर बाजार के बाद अब कमोडिटी बाजार में भी भरोसा लौटा है. हालांकि, निवेशकों के लिए बड़ा सवाल यही है कि यह तेजी क्या आगे चलकर नई रैली में बदलेगी या फिर गिरावट के बाद आई केवल अस्थायी राहत साबित होगी, इसका जवाब आपको इस वीडियो में मिलेगा.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.