Sone Ka Bhav: 11 फरवरी को एमसीएक्स पर तेजी के बाद 12 फरवरी की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. सुबह 9 बजे तक सोने का भाव 715 रुपये गिरकर 1,58,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो 0.48% की कमजोरी दिखाता है. वहीं चांदी की कीमत भी 1,268 रुपये यानी 0.48% गिरकर 2,61,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. इसके अलावा अलग-अलग शहरों में आज क्या रेट है और सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की क्या राय है, ये बताते हैं.
ख़बरें फटाफट
Gold Prices Today: सोने के भाव में कल यानी 11 फरवरी को एमसीएक्स पर तेजी देखने को मिली थी और आज 12 फरवरी को MCX पर सोने का रेट गिर गया है. सोने के रेट में आज 9 बजे MCX पर 715 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. आज सोने का भाव 158040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, यानी 0.48 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं, चांदी का रेट भी लुढ़क गया है. सिल्वर का प्राइस 0.48 फीसदी यानी 1268 रुपये गिरकर 261750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.
इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी में गिरावट दर्ज की गई है. कॉमेक्स पर गोल्ड रेट 0.25 फीसदी फिसलकर 5085.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और चांदी 0.14 फीसदी गिरकर 83.805 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है.