1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 12 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 350 अंक की गिरावट के साथ 83,900 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 70 अंकों की गिरावट, ये 25,900 पर आ गया है।
आज आईटी, मीडिया और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। निफ्टी IT इंडेक्स 3% से ज्यादा नीचे हैं। वहीं मीडिया इंडेक्स में 1% और ऑटो में 0.30% की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार
- दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.60% ऊपर 5,495 पर कारोबार कर रहा है। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स फ्लैट है। ये 57,605 के स्तर पर आ गया है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.84% गिरकर 27,036 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.12% ऊपर 4,137 के स्तर पर कारोबहार कर रहा है।
- 11 फरवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 0.13% गिरकर 50,121 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.16% गिरकर 23,066 और S&P 500 6,941 पर फ्लैट बंद हुआ।
खबरें और भी हैं…
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
