ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल की बढ़ती जंग ने दुनिया भर में डर का माहौल बना दिया है. सोने की कीमतें इस अनिश्चितता में तेजी से उछल रही हैं और सुरक्षित निवेश का सबसे बड़ा विकल्प बन गई हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अब 5,200 डॉलर प्रति औंस से ऊपर चढ़ गया है, जबकि भारत में भाव भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं. क्या यह तेजी जारी रही तो सोना जल्द ही 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छू लेगा?
अमेरिका- ईरान जंग से सोने के भाव में तेजी के संकेत मिले हैं. (Image:AI)
मिडिल ईस्ट तनाव की आग में सोने की चमक
अमेरिका और इज़राइल की ओर से ईरान पर हमलों की खबरों ने पूरी दुनिया को हिला दिया है. तेहरान में बड़े हमलों के बाद बाजार में डर का माहौल है, और निवेशक सोने जैसे सुरक्षित ठिकानों की तरफ मुड़ रहे हैं. यह तनाव सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि आर्थिक भी है, जहां तेल की कीमतें भी उछल रही हैं. सोने की मांग बढ़ने से इसकी कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, और यह सिलसिला जारी रह सकता है.
वैश्विक सोना 5200 डॉलर पार, भारत में उछाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अब 5,200 डॉलर से ज्यादा प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जो इस साल की शुरुआत से 20 फीसदी से अधिक की तेजी दिखाता है. भारत में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1.60 लाख रुपये से ऊपर पहुंच गया है, और कई शहरों में 1.62 लाख रुपये तक के भाव देखे जा रहे हैं. MCX और COMEX बंद होने के बावजूद फिजिकल मार्केट में दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में भावों में तेज उछाल है. यह बढ़ोतरी जियोपॉलिटिकल रिस्क और डॉलर की कमजोरी से जुड़ी हुई है.
क्या 2 लाख का आंकड़ा छू लेगा सोना?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका-ईरान संघर्ष और बढ़ा तो सोना वैश्विक स्तर पर 6,000 डॉलर तक जा सकता है, जिससे भारत में 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर संभव है. एक्सपर्ट कहते हैं कि एक्सट्रीम सिनेरियो में यह मंजर नजर आ सकता है. चांदी भी 100 डॉलर के पार जाने की राह पर है. हालांकि, वास्तविक रास्ता संघर्ष की गहराई पर निर्भर करेगा, लेकिन फिलहाल सोना चमकदार भविष्य दिखा रहा है.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.