मजबूत डॉलर के दबाव में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. इसके बावजूद भू-राजनीतिक तनाव और टैरिफ अनिश्चितता बाजार को सहारा दे रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में कीमती धातुओं में फिर तेजी आ सकती है. मौजूदा हालात में सोना, चांदी के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर सकता है.
भू-राजनीतिक तनाव और टैरिफ अनिश्चितता से बुलियन में नई तेजी की उम्मीद. (Image:AI)
भू-राजनीतिक तनाव और टैरिफ से सहारा
विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका-ईरान तनाव और नई टैरिफ अनिश्चितता ने वैश्विक बाजारों में बेचैनी बढ़ा दी है. हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा कुछ शुल्कों पर रोक लगाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 10 फीसदी नए टैरिफ का ऐलान किया, जिसे 15 फीसदी तक बढ़ाने की चेतावनी भी दी गई. इससे वैश्विक व्यापारिक माहौल में अस्थिरता बढ़ी है. जानकारों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं. अनुमान है कि सोना 5,280 से 5,300 डॉलर के स्तर तक जा सकता है, जबकि चांदी 90 से 95 डॉलर तक पहुंच सकती है.
लिक्विडिटी और फेड की भूमिका अहम
विश्लेषकों का यह भी मानना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की तरलता बढ़ाने वाली नीतियां सोना- चांदी को सहारा दे रही हैं. हाल के महीनों में रिवर्स रेपो जैसे उपायों से बाजार में नकदी बढ़ी है, जिससे कीमती धातुओं में निवेश बढ़ा. टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता के चलते भविष्य में ढीली मौद्रिक नीति की संभावना भी जताई जा रही है. यही कारण है कि सोने में 3-4 फीसदी और चांदी में 7-8 फीसदी अतिरिक्त तेजी की संभावना बताई जा रही है.
चांदी की मांग पर सवाल, सोना रहेगा मजबूत
हालांकि चांदी की हालिया रैली घरेलू औद्योगिक मांग के बजाय वैश्विक निवेश प्रवाह और चीन की खरीदारी से प्रेरित मानी जा रही है. मुंबई के फिजिकल मार्केट में चांदी एमसीएक्स वायदा कीमत से करीब 1,000 रुपये डिस्काउंट पर कारोबार कर रही है, जो कमजोर औद्योगिक मांग का संकेत है. विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा वैश्विक माहौल में सोना चांदी से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है, क्योंकि अनिश्चितता के दौर में निवेशक ज्यादा भरोसा सोने पर जताते हैं.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.