Rajasthan Gold-Silver Price: राजस्थान में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है. चांदी ₹6,000 महंगी होकर ₹3.23 लाख प्रति किलो के पार पहुँच गई, वहीं सोना ₹500 चढ़कर ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम हो गया. जयपुर, जोधपुर और अजमेर सहित कई शहरों में ग्राहकों पर महंगाई की मार पड़ी है.
राजस्थान सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कीमतों में मामूली अंतर बना हुआ है. सोमवार को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव लगभग ₹1,59,254 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुँच गया है. वहीं शुद्ध चांदी की कीमत अब करीब ₹3,23,100 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर को छू रही है. अजमेर में सोने का भाव सबसे अधिक ₹1,59,500 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि जयपुर और जोधपुर में भी कीमतें आसमान छू रही हैं. इन कीमतों के अलावा ग्राहकों को खरीदारी के समय 3 प्रतिशत जीएसटी (GST) और मेकिंग चार्ज अलग से देना होता है, जिससे गहनों की कुल लागत और भी अधिक हो जाती है.
शादी के सीजन पर महंगाई की मार
प्रदेश में वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन चल रहा है, लेकिन सोने-चांदी की आसमान छूती कीमतों के कारण सराफा बाजार से रौनक गायब है. व्यापारियों का कहना है कि लोग अब भारी गहनों के बजाय हल्के वजन वाले आभूषणों (Lightweight Jewelry) को प्राथमिकता दे रहे हैं. मध्यम वर्ग के कई परिवार तो फिलहाल खरीदारी को टाल रहे हैं या सिर्फ रस्म अदायगी के लिए ही कम मात्रा में सोना खरीद रहे हैं. जयपुर के जौहरी बाजार से लेकर जोधपुर के घंटाघर तक व्यापारियों में भविष्य की मांग को लेकर चिंता बनी हुई है.
निवेशकों की चांदी, पर आम उपभोक्ता परेशान
हाँ एक ओर आम आदमी सोने की बढ़ती कीमतों से परेशान है, वहीं जिन लोगों ने पहले निवेश किया था, उनके लिए यह मुनाफे का समय है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अस्थिरता और मांग के कारण आने वाले दिनों में कीमतों में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. यदि कीमतों का यही रुख जारी रहा, तो आने वाले समय में सोने और चांदी के आभूषण आम आदमी की पहुँच से दूर हो सकते हैं. व्यापारी संघ ने उम्मीद जताई है कि यदि कीमतों में थोड़ी स्थिरता आती है, तभी बाजार में पहले जैसी चहल-पहल वापस लौट पाएगी.
About the Author

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.