Jehanabad Success Story : बिहार में जहानाबाद के रहने वाले जवाहर ने हैदराबाद में मजदूरी से 70 रुपये 12 घंटे में कमाते थे. जहां जॉब छोड़कर पटना में इडली बनाना सीखा. आज वह बाइक से रोजाना इडली बेचकर घर बैठे 5 घंटे में 1000 रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं.आइये जानते हैं उनके सफलता के बारे में
इसी आवाज ने उसके अंदर भी एक जुनून भर दिया. फिर इस कला को सीखना शुरू कर दिया. 15 साल पहले मजदूरी छोड़ कर इडली बनाना सीखने लगा. पटना में कुछ लोगों से इडली, चटनी और सांभर बनाना सीख लिया. इस प्रकार से उनका सफर एक अलग चैप्टर के साथ शुरू हुआ. 12 साल पहले पटना से सटे जहानाबाद जिला पहुंचे. यहां किराया का रूम लिया और परिवार के साथ इस काम को शुरू किया तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. धीरे-धीरे मेहनत करता रहा. अपनी मेहनत और ईमानदारी ने एक अलग ही पहचान बनाई.
5 घंटे में ही खत्म हो जाता है इडली
यह कहानी जवाहर इडली विक्रेता की है. शहर में चलती-फिरती दुकान है. दोपहर 1 बजे बाइक घर से चल देती है और शाम में सिर्फ 6 बजे खत्म कर घर पहुंचती है. इस दौरान जहां कहीं भी यह बाइक इडली लेकर खड़ी होती है. वहां बहुत प्यार मिलता है. सबसे खास बात यह है कि इस इडली के लिए मसाला घर पर ही तैयार किया जाता है, जिसके चलते इडली की डिमांड काफी ज्यादा रहती है. सिर्फ 5 घंटे में ही लगभग 1000 पीस इडली रोजाना बिक जाती है. इससे जो कमाई होती है, उससे उनका घर परिवार चलता है.
रोज हो जाती है इतनी कमाई
जवाहर इडली के मालिक जवाहर ने लोकल 18 से बताया कि हम शुरू में 12 घंटे कारखाना में काम करते थे, जिसके बदले मुझे 70 रुपए मिलता था. इससे परिवार नहीं चल पाता था. शादी जल्दी हो गई थी और कम पढ़े लिखे होने की वजह से बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. हालांकि समय रहते हुए दोस्त की सलाह मानी तो पटना वापस आ गए. इसके बाद उनके जीवन में एक आमूलचूल परिवर्तन आया. इस प्रकार से वह नए सफर पर निकल पड़े. इसके बाद फिर पीछे मुड़कर नहीं देखे. आज जहानाबाद शहर में उनका इडली काफी पसंद किया जाता है. इससे कमाई भी रोज 1000 रुपए से ज्यादा तक हो जाती है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.