Gold Silver Prices: आज 11 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. एमसीएक्स पर चांदी करीब 2% उछली और 6,500 रुपये प्रति किलो बढ़कर 2,58,620 रुपये पर पहुंच गई. वहीं सोना 0.87% चढ़कर 1,58,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले दोनों धातुओं में गिरावट देखी गई थी. वैश्विक बाजार में भी हल्की मजबूती रही. एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड 5,065 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर 1.16% बढ़कर 81.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.
सोने और चांदी की कीमतों में 11 फरवरी को हल्की बढ़त देखी गई. मंगलवार को गिरावट के बाद बाजार में यह सुधार आया है. निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, जिससे कीमती धातुओं को सहारा मिला. 11 फरवरी को एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड मामूली बढ़त के साथ 5,065 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था. वहीं स्पॉट सिल्वर 1.16% उछलकर 81.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.
इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का दाम
हालांकि, सोने की कीमतें अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई 5,608.35 डॉलर प्रति औंस से करीब 11% नीचे हैं. यह रिकॉर्ड स्तर 29 जनवरी को बना था. दूसरी ओर, चांदी की कीमतें अपने ऑल-टाइम हाई 121.67 डॉलर प्रति औंस से लगभग 50% नीचे चल रही हैं.
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर में उपभोक्ता खर्च अचानक ठहर गया और उसमें कोई खास बढ़त नहीं दिखी. इससे बढ़ती महंगाई और जीवनयापन की लागत को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। साथ ही अब बुधवार को जारी होने वाली जनवरी की रोजगार रिपोर्ट पर सबकी नजरें टिकी हैं, जिसे काफी अहम माना जा रहा है और जो थोड़ी देरी से जारी हो रही है.
(खबर अभी अपडेट हो रही है..)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.