एचसीएलटेक ने 2026 बैच के फ्रेशर्स के लिए सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया है. अब टॉप कॉलेज और एलीट इंजीनियर्स को 22 लाख रुपये तक सालाना ऑफर मिलेगा. आईटी सेक्टर में टैलेंट की बढ़ती मांग और एआई क्लाउड फोकस के बीच एचसीएलटेक का यह कदम कैंपस रिक्रूटमेंट में बड़ी बढ़त दिला सकता है.
अब तक फ्रेशर्स के लिए बड़े आईटी सर्विसेज कंपनियों में पैकेज सीमित दायरे में रहता था. लेकिन एआई क्लाउड और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट्स की बढ़ती मांग ने बेस्ट टैलेंट की कीमत बढ़ा दी है. एचसीएलटेक ने इस मौके को भुनाते हुए कैंपस रिक्रूटमेंट में आक्रामक रणनीति अपनाई है ताकि आईआईटी एनआईटी और दूसरे टॉप कॉलेजों से बेस्ट माइंड्स सीधे कंपनी से जुड़ें.
नया सैलरी स्ट्रक्चर क्या बदला
नए स्ट्रक्चर के तहत जनरल या मास बैच फ्रेशर्स को 6.5 लाख से 8.5 लाख रुपये सालाना तक पैकेज मिलेगा. वहीं प्रीमियम कॉलेजों से आने वाले टॉप टैलेंट को 10 लाख से लेकर 22 लाख रुपये तक ऑफर किया जाएगा. एलीट इंजीनियर्स यानी टॉप परफॉर्मर्स के लिए 22 लाख रुपये तक का पैकेज तय किया गया है जिसमें बोनस और इंसेंटिव्स भी शामिल हैं. पहले टॉप पैकेज करीब 10 से 12 लाख रुपये तक सीमित था इसलिए यह बढ़ोतरी लगभग दोगुनी मानी जा रही है.
टेक टैलेंट वॉर में एचसीएलटेक की रणनीति
गूगल (Google), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), अमेजन (Amazon), टीसीएस (TCS) और इंफोसिस (Infosys) जैसी कंपनियां पहले ही टॉप कॉलेजों से टैलेंट के लिए मजबूत ऑफर देती रही हैं. अब एचसीएलटेक भी उसी लेवल पर पहुंचना चाहता है. कंपनी का फोकस खास तौर पर एआई क्लाउड और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर है और इसके लिए हाई स्किल फ्रेशर्स की जरूरत तेजी से बढ़ी है. यही वजह है कि कैंपस में एचसीएलटेक अब पहले से ज्यादा आकर्षक ऑफर लेकर उतर रहा है.
कंपनी का कहना है कि यह competitive compensation मॉडल है ताकि टॉप परफॉर्मर्स को सही रिवार्ड मिले और लॉन्ग टर्म में टैलेंट रिटेंशन मजबूत हो. आईटी सेक्टर में 2025 और 2026 के दौरान हायरिंग रिकवरी के संकेत पहले ही दिख रहे हैं और फ्रेशर्स की सैलरी में 15 से 30 प्रतिशत तक हाइक का ट्रेंड चल रहा है.
आईआईटी प्लेसमेंट और मार्केट ट्रेंड का असर
आईआईटी और दूसरे टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एवरेज प्लेसमेंट पैकेज अब 20 से 25 लाख रुपये तक पहुंच चुका है. ऐसे में आईटी सर्विसेज कंपनियों पर दबाव था कि वे अपने ऑफर अपग्रेड करें. एचसीएलटेक का 22 लाख रुपये तक का पैकेज इसी ट्रेंड को मैच करता है और यह दिखाता है कि कंपनी अब हाई एंड इंजीनियरिंग टैलेंट के लिए प्रोडक्ट और ग्लोबल टेक कंपनियों से सीधे मुकाबला करने को तैयार है. इस अनाउंसमेंट के बाद एचसीएलटेक के शेयर में भी पॉजिटिव सेंटिमेंट देखने को मिला और मार्केट ने इसे टैलेंट रिटेंशन और फ्यूचर ग्रोथ के लिए मजबूत संकेत माना है.
आईटी सेक्टर के लिए बड़ा सिग्नल
एचसीएलटेक का यह कदम पूरे आईटी सेक्टर के लिए सिग्नल है कि फ्रेशर्स अब सस्ते टैलेंट नहीं बल्कि ग्रोथ ड्राइवर माने जा रहे हैं. एआई और क्लाउड की दौड़ में जीत उसी कंपनी को मिलेगी जिसके पास बेस्ट इंजीनियर होंगे. ऐसे में आने वाले महीनों में टीसीएस इंफोसिस और विप्रो जैसी कंपनियों से भी इसी तरह के बड़े पैकेज अनाउंसमेंट देखने को मिल सकते हैं.
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.