एडवांस्ड मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोग्राम के लिए टाटा एडवांस सिस्टम्स, एलएंडटी और भारत फोर्ज का सेलेक्शन हुआ है. वहीं AMCA प्रोग्राम से बाहर किए किए जाने की मीडिया रिपोर्ट्स पर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने अपनी सफाई दी है.
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने कहा है कि उसे इस संबंध में अब तक सरकार या किसी भी आधिकारिक एजेंसी से कोई सूचना नहीं मिली है, इसलिए वह इन खबरों पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर सकती.
कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत
HAL ने यह भी साफ किया कि कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत है, जिससे आने वाले सालों में रेवेन्यू को लेकर अच्छी स्पष्टता बनी हुई है. कंपनी की प्रोडक्शन और एग्जीक्यूशन से जुड़ी योजनाएं 2032 तक सुरक्षित और मजबूत हैं.
कई अहम स्ट्रैटेजिक रक्षा प्रोग्राम्स पर काम कर रही है कंपनी
HAL ने बताया कि वह एक साथ कई अहम स्ट्रैटेजिक रक्षा प्रोग्राम्स पर काम कर रही है. इनमें इंडियन मल्टी रोल हेलिकॉप्टर (IMRH), LCA Mk-2 और कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम (CATS) शामिल हैं. इन सभी प्रोजेक्ट्स से कंपनी की तकनीकी क्षमता और लॉन्ग टर्म ग्रोथ को मजबूती मिलने की उम्मीद है. इन प्रोग्राम का प्रोडक्शन 2032 के बाद शुरू होने की संभावना है.
सिविल एविएशन सेक्टर में भी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार
इसके अलावा HAL सिविल एविएशन सेक्टर में भी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है. ध्रुव NG, हिंदुस्तान 228 और SJ-100 जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए कंपनी भविष्य में स्थायी और विविध राजस्व स्रोत तैयार करने पर काम कर रही है. कंपनी ने दोहराया कि उसके फंडामेंटल्स मजबूत हैं और वह लगातार बेहतर प्रदर्शन के जरिए साल-दर-साल स्थिर ग्रोथ देने के लिए प्रतिबद्ध है.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.