रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर ने एएमसी ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक के साथ बातचीत की. इस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें ब्लैकरॉक को भारत लाने में केवल 5 मिनट का समय लगा.
नई दिल्ली. दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक को भारत आने में कितना समय लगा होगा? अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा करने में महीनों या फिर साल लग गए होंगे तो आप गलत हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने खुद बताया कि इसमें सिर्फ 5 मिनट का समय लगा था. ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही. बकौल मुकेश अंबानी, “हमारी बात 2023 में हुई थी और मुझे बस 5 मिनट लगे, मैंने कहा- लैरी ब्लैकरॉक को भारत आना होगा.” इसके बाद लैरी फिंक ने कहा कि इससे भी कम समय लगा था. बकौल लैरी, “हम कार में थे और राइड के दौरान यह तय हो गया था.” आपको बता दें कि भारत में ब्लैकरॉक ने जियो के साथ मिलकर जियो ब्लैकरॉक एएमसी की शुरुआत की थी.
About the Author
Jai Thakurजय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें