Elon Musk Cash Reserve : फोर्ब्स की हालिया लिस्ट में एलन मस्क को एक बार फिर दुनिया का सबसे अमीर इंसान बताया गया है और उनकी संपत्ति दूसरे पायदान पर मौजूद लैरी पेज से करीब साढ़े तीन गुना ज्यादा है. अनुमान तो यह भी लगाया जा रहा है कि इसी साल वह 1 ट्रिलियन डॉलर संपत्ति वाले पहले इंसान बन जाएंगे. लेकिन, मस्क ने खुद बताया है कि उनके पास असल में कैश कितना है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनकी कुल संपत्ति का महज 0.1 फीसदी ही कैश उनके पास है.
एलन मस्क के पास कैश में बहुत की कम पैसा है.
फोर्ब्स की हाल में जारी हुई बिलेनियर लिस्ट में एलन मस्क का नाम एक बार फिर सबसे ऊपर बताया जा रहा है. स्पेसएक्स और टेस्ला जैसी कंपनियों में उनकी बढ़ती हिस्सेदारी की वजह से मस्क की नेट वर्थ अब 849.3 अरब डॉलर यानी करीब 76.43 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है. मस्क अब दुनिया के दूसरे अरबपतियों के मुकाबले काफी आगे निकल चुके हैं. अब तो यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी साल उनकी नेट वर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर को भी पार कर जाएगी.
मस्क के पास कैश में कितना पैसा
एक तरफ जहां उनकी नेट वर्थ 76 लाख करोड़ रुपये से भी आगे निकल चुकी है, तो उनके पास कैश का अमाउंट बहुत ही कम है. एलन मस्क ने खुद ट्विटर यानी एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि कैश में देखा जाए तो उनके पास बहुत ही कम पैसा है. मस्क ने लिखा कि उनकी संपत्ति मुख्य रूप से स्थापित, खरीदी गई अथवा अधिग्रहित की गई कंपनियों का मूल्य बढ़ने की वजह से है. उनकी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा इन कंपनियों के इक्विटी स्टेक की वजह से है, जबकि कैश में उनके पास बहुत ही कम पैसा है. मस्क ने लिखा, ‘मेरी नेट वर्थ टेस्ला, स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिकाना हक और उसमें मेरी हिस्सेदारी की वजह से है, लेकिन कैश में देखा जाए तो मेरे पास कुल नेट वर्थ का महज 0.1 फीसदी रकम ही है.’
नेट वर्थ का 0.1 फीसदी कितना पैसा हुआ
मस्क ने लिखा कि टेस्ला में 80 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी खुदरा निवेशकों, इंडेक्स और पेंशन फंड का है. जाहिर है कि कंपनी की संपत्ति जो भी बढ़ रही है, उसका ज्यादातर हिस्सा इन निवेशकों के पास ही जाएगा. अगर मस्क की कुल नेट वर्थ के मुकाबले कैश की रकम को देखा जाए तो यह करीब 7,643 करोड़ रुपये होगी. इसका मतलब है कि मस्क के पास कैश की रकम सिर्फ 7,643 करोड़ रुपये ही है, जबकि उनकी नेट वर्थ 76 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जाती है.
Already have thousands of times over. My “net worth” is almost entirely due to my ownership stakes in Tesla and SpaceX. I have <0.1% that is cash.
Tesla and SpaceX employees all receive stock/options and Tesla is >80% owned by retail investors and index/pension funds, so value…
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.