Hurun Global Rich List 2026: दुनिया भर में आज 4,020 अरबपति हैं, जिनमें एलन मस्क $792 अरब के साथ शीर्ष पर हैं. भारत में 308 अरबपति हैं जिनकी औसत संपत्ति करीब 36,570 करोड़ रुपये आंकी गई है.
भारतीय अरबपतियों की औसत संपत्ति करीब 36,570 करोड़ रुपये आंकी गई है.
दुनिया भर में आज 4,020 अरबपति हैं, जिनमें एलन मस्क $792 अरब के साथ शीर्ष पर हैं. रईसों की इस रेस में रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनकर उभरे हैं. उनके ठीक पीछे गौतम अडानी 7.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर जमे हुए हैं. रोशनी नाडर मल्होत्रा 3.2 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ वह भारत के शीर्ष 10 रईसों में शामिल होने वाली एकमात्र महिला हैं. वहीं, साइरस पूनावाला के परिवार ने 44% की तूफानी बढ़त के साथ अपनी संपत्ति 3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा दी है.
हेल्थकेयर ने पैदा किए सबसे ज्यादा अरबपति
हेल्थकेयर सेक्टर ने सबसे ज्यादा 53 नए अरबपति पैदा किए हैं. इसके बाद औद्योगिक उत्पाद और उपभोक्ता वस्तुओं का नंबर आता है. हैरानी की बात यह है कि ऊर्जा क्षेत्र में केवल 8 अरबपति जुड़े हैं, लेकिन इस छोटे से समूह ने 18.3 लाख करोड़ रुपये की दौलत पैदा की है, जो कुल संपत्ति का 16% हिस्सा है.
चीनी अरबपतियों से ज्यादा है भारतीयों की औसत संपत्ति
भारतीय अरबपतियों की औसत संपत्ति करीब 36,570 करोड़ रुपये आंकी गई है, जो चीन के अरबपतियों की औसत संपत्ति से काफी अधिक है. इसका मतलब साफ है कि भारत में संपत्ति का निर्माण ज्यादा ठोस और व्यापक स्तर पर हो रहा है.
मुंबई ने न्यूयॉर्क और लंदन को पीछे छोड़ा
माया नगरी मुंबई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह केवल भारत की ही नहीं, बल्कि दुनिया की ‘पैसा राजधानी’ बनने की दौड़ में है. इस साल मुंबई में 15 नए अरबपति जुड़े, जो न्यूयॉर्क (14) और लंदन (9) जैसे वैश्विक वित्तीय केंद्रों से भी कहीं ज्यादा हैं. वर्तमान में मुंबई 95 अरबपतियों का घर है. हालांकि, एशिया की अरबपति राजधानी का खिताब फिलहाल शेनझेन के पास है, लेकिन जिस रफ्तार से मुंबई बढ़ रही है, वह दिन दूर नहीं जब दुनिया का हर बड़ा रईस इसी शहर में अपनी जड़ें तलाशेगा.
रितेश अग्रवाल सबसे युवा अरबपति
ओयो (OYO) के रितेश अग्रवाल भारत के सबसे युवा अरबपति बने हुए हैं. महज 32 साल की उम्र में उनकी संपत्ति 14,440 करोड़ रुपये है. जिस तरह भारत हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है, उससे लगता है कि आने वाला दशक भारतीय रईसों और भारतीय बाजार का होने वाला है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.