Last Updated:
Fuel Price in Pakistan : ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव बढ़ने से भारत में भले ही अभी तक तेल की कीमतों में उछाल न आया हो, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल एक झटके में 55 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. आईएमएफ के दबाव में आकर पाकिस्तान की सरकार ने कीमतों में यह बढ़ोतरी की है और अब वहां पेट्रोल भारत के मुकाबले साढ़े गुना ज्यादा महंगा बिक रहा है.
पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल दिख रहा है.
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पड़ोसी देश की सरकार ने आर्थिक तंगी से जूझती इकनॉमी को बचाने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. पाक सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के बाद वहां पेट्रोल 321.17 रुपये लीटर तो डीजल 335.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आए उछाल के बाद पाकिस्तानी सरकार को भी खुदरा दाम बढ़ाना पड़ा है. सरकार का मकसद अर्थव्यवस्था पर बढ़ते दबाव को कम करना है.
क्या बोली पाकिस्तान सरकार
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ईशाक डार ने देश की जनता को बताया है कि सरकार के पास बहुत सीमित विकल्प हैं फिर भी ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल को संभालने के लिए कुछ भारत जनता पर भी डालना पड़ा है. उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पर कच्चे तेल का बोझ काफी पड़ रहा है. यही वजह है कि देश में तेल की खुदरा कीमतों को भी बढ़ाना पड़ा है.
आईएमएफ के दबाव में बढ़ाई कीमत
पाकिस्तान की मीडिया का कहना है कि सरकार को यह फैसला अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ के दबाव में लेना पड़ा है. दरअसल, आईएमएफ ने पाकिस्तान को मोटा कर्ज दिया है जिसका ब्याज चुकाना उसके लिए महंगे क्रूड की वजह से भारी पड़ रहा है. यही वजह है कि आईएमएफ ने पाक सरकार को तत्काल पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने का आदेश दिया है. कीमतों में बढ़ोतरी से पहले पाकिस्तान के अधिकारियों और आईएमएफ के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई थी.
पेट्रोल पंप पर लगी लाइन
सरकार के पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किए जाने से पहले ही पाकिस्तानी जनता को इसका भान हो गया था. यही वजह रही कि शुक्रवार देर रात तक पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लगी रही. लोगों का कहना है कि आगे भी क्रूड का भाव बढ़ेगा जिससे आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है. पाकिस्तान में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों की हर सप्ताह समीक्षा की जा रही है और मौके की नजाकत को देखते हुए इसमें बढ़ोतरी की जाती है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.