इन्फोसिस के को फाउंडर नंदन निलेकणि ने कहा है कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बहुत तेजी से आम लोगों की जिंदगी बदलने वाला है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की तारीफ करते हुए कहा कि एआई का इस्तेमाल किसानों, मजदूरों, छात्रों और मरीजों के लिए क्रांतिकारी साबित होगा.
निलेकणि ने बताया कि जब उन्होंने पीएम मोदी से किसानों के लिए एआई के इस्तेमाल पर चर्चा की थी, तो पीएम ने डेयरी सेक्टर में भी एआई लागू करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि गाय और पशु अपनी बीमारी नहीं बता सकते, ऐसे में एआई से उनकी हेल्थ मॉनिटरिंग संभव है. इसके बाद सरकार, अमूल और टेक्नोलॉजी टीम ने मिलकर महज 3 हफ्तों में इस एप्लिकेशन को लाइव कर दिया, जो एआई डिफ्यूजन की स्पीड का बड़ा उदाहरण है.
भारत में एआई क्यों बन सकता है अगली डिजिटल क्रांति
निलेकणि ने कहा कि उन्हें एआई को लेकर वही एक्साइटमेंट महसूस हो रही है जो 2016 में भीम यूपीआई लॉन्च के समय हुई थी. उन्होंने कहा कि यूपीआई आज दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम बन चुका है, जिसमें हर महीने 21 बिलियन ट्रांजैक्शन और 500 मिलियन यूजर्स हैं. इसी तरह एआई भी भारत में आम लोगों के लिए बड़ा गेम चेंजर बनने जा रहा है.
किसानों, छात्रों और मरीजों के लिए एआई का बड़ा रोल
निलेकणि ने कहा कि आने वाले महीनों में एआई के कई नए एप्लिकेशन सामने आएंगे, जो किसानों, छात्रों, मरीजों और आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाएंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि भारत एआई डिफ्यूजन के मामले में दुनिया को लीड करेगा और दिखाएगा कि टेक्नोलॉजी कैसे समाज के हर वर्ग तक पहुंच सकती है.
पीएम मोदी का एआई विजन क्या है
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एआई को मानव केंद्रित और संवेदनशील बनाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि इतिहास बताता है कि इंसान हर डिसरप्शन को अवसर में बदल देता है और एआई भी मानवता के लिए सबसे बड़ा अवसर बन सकता है. पीएम ने कहा कि टेक्नोलॉजी को सबके लिए सुलभ होना चाहिए और ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को एआई गवर्नेंस में शामिल किया जाना चाहिए.
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.