डिजिटल दौर में लोन लेना आसान हो गया है, लेकिन बिना योजना के कर्ज लेना नुकसानदेह साबित हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखना, ईएमआई को आय के 30-40% तक सीमित रखना और बार-बार लोन आवेदन से बचना जरूरी है. नियमित रूप से क्रेडिट रिपोर्ट जांचने और जिम्मेदारी से उधार लेने से भविष्य की फाइनेंशियल कंडीशन स्थिति मजबूत रहती है.
अगर आप भी लोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये 5 टिप्स आपके बड़े काम आएंगे:
1. क्रेडिट स्कोर का रखें ध्यान
आपका क्रेडिट स्कोर आपकी वित्तीय साख दिखाता है. 750 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है. इससे आपको कम ब्याज दर पर और जल्दी लोन मिलने में मदद मिलती है. समय पर ईएमआई चुकाना इसे बेहतर बनाए रखने का सबसे आसान तरीका है. बेसिक होम लोन के सीईओ अतुल मोंगा के मुताबिक, जिम्मेदारी से कर्ज लेना लॉन्ग टर्म की फाइनेंशियल मजबूती के लिए जरूरी है. उनका कहना है कि आपकी कुल ईएमआई आपकी मंथली इनकम के 30-40 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर आपके पास पर्याप्त कैश बना रहे.
2. कमाई और ईएमआई में तालमेल
अपनी इनकम का एक बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में न झोंकें. कोशिश करें कि आपकी सभी ईएमआई आपकी महीने की कुल कमाई के 30-40 फीसदी से ज्यादा न हों. इससे आपके पास इमरजेंसी के लिए कैश बचा रहेगा.
3. बार-बार लोन के लिए अप्लाई न करें
जब आप बार-बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक आपकी रिपोर्ट चेक करते हैं. बार-बार इंक्वायरी होने से आपका क्रेडिट स्कोर गिर सकता है. लोन तभी लें जब वाकई जरूरत हो.
4. बैंक की रहती है पैनी नजर
बैंक सिर्फ यह नहीं देखते कि आपने पेमेंट की या नहीं, बल्कि वे आपके बिहेवियर पर भी नजर रखते हैं. छोटी-सी चूक या देरी भी आपके भविष्य के लोन मिलने की संभावना को कम कर सकती है. भारतलोन के बिजनेस हेड शक्ति शेखावत का कहना है कि छोटी-छोटी चूक भी लंबे समय तक असर डाल सकती है. इसलिए समय-समय पर अपना क्रेडिट रिपोर्ट चेक करें और किसी भी गलती को तुरंत ठीक कराएं.
5. अपनी रिपोर्ट चेक करते रहें
साल में कम से कम एक बार अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जरूर चेक करें. अगर उसमें कोई गलती दिखे, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं ताकि बाद में परेशानी न हो.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.