इंडिया एआई इम्पेक्ट समिट के मंच पर ओपनएआई और एंथ्रोपिक के सीईओ आमने-सामने आए है. लेकिन दोनों के बीच में तनाव देखने को मिला. जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली. इंडिया एआई इम्पेक्ट के मंच पर 2 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दिग्गजों के बीच तनाव जैसी स्थिति देखने को मिली. कार्यक्रम की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें चैटजीपीटी के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोडेई ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर ऊपर नहीं उठाया. जबकि बाकी सभी टेक लीडर्स ने हाथ से हाथ मिलाते हुए ऊपर उठाए. इससे दोनों के बीच तनातनी की अफवाहों को हवा मिली. हालांकि, इस पर दोनों में से किसी की भी ओर से न कोई औपचारिक बयान दिया गया या मनमुटाव की खबरों का खंडन नहीं किया गया है.
ऐसा माना जाता है कि इन दोनों के बीच पहले से ही तगड़ी राइवलरी चलती है. जहां सैम ऑल्टमैन का ओपनएआई नए और तेजी प्रोडक्ट लॉन्च करने पर विश्वास रखता है. वहीं, डारियो अमोडेई का फोकस सिक्योरिटी और यूजर सेफ्टी पर रहता है. आपको बता दें कि अमोडेई पहले ओपनएआई के लिए ही काम करते थे. वह कंपनी में सीनियर पोजिशन पर थे. लेकिन दोनों की अप्रोच में अंतर था जिसके बाद अमोडेई ने कंपनी से अलग होकर एंथ्रोपिक की स्थापना की.
OpenAI CEO Sam Altman and Anthropic CEO Dario Amodei visibly declined to hold hands during a group photo at the India AI Impact Summit, even as other leaders on stage linked arms for the ceremonial shot pic.twitter.com/J1eGShSkiK