India-EU FTA Live : भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच आज मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा होगी. इस समझौते की नींव साल 2007 में रखी गई थी. इस समझौते से दोनों ही पक्षों को खूब फायदा होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड …और पढ़ें
नई दिल्ली. भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच आर्थिक रिश्तों का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. लगभग दो दशकों के इंतजार और अनगिनत वार्ताओं के दौर के बाद दोनों पक्ष एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. आज, 27 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारत-EU शिखर सम्मेलन के दौरान इस महा-समझौते की आधिकारिक घोषणा हो सकती है. इस समझौते की व्यापकता और इसके रणनीतिक महत्व को देखते हुए इसे “मदर ऑफ ऑल डील्स” का नाम दिया गया है. यह केवल एक व्यापारिक समझौता नहीं है, बल्कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और दुनिया के सबसे बड़े व्यापारिक ब्लॉक के बीच एक ऐसा गठबंधन है, जो भविष्य की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं (Supply Chains) की दिशा तय करेगा.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.