इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान मनीकंट्रोल से खास बातचीत में एयरबस इंडिया के इंडिया एमडी जुर्गन वेस्टरमेयर ने कहा कि भारत-ईयू के बीच एफटीए के लागू होते ही भारत में यूरोपीय निवेश की दूसरी लहर आएगी, जिससे हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी.
एयरबस के भारत प्रमुख जुर्गन वेस्टरमेयर ने बड़ी बात कही है. भारत-ईयू के बीच एफटीए लागू होने पर यूरोपीय कंपनियां भारत में दूसरी लहर की तरह निवेश करेंगी. इससे बहुत सारे नए जॉब्स बनेंगे और बिजनेस बढ़ेगा. यह बात उन्होंने 18 फरवरी 2026 को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान मनीकंट्रोल को दिए खास इंटरव्यू में कही.
भारत में ज्यादा निवेश करेंगी यूरोपीय कंपनियां
वेस्टरमेयर ने कहा कि एफटीए लागू होते ही यूरोपीय कंपनियां भारत में ज्यादा सीधे निवेश करेंगी और ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी. उनके मुताबिक, पहले से ही 90% से ज्यादा यूरोपीय कंपनियां भारत में मौजूद हैं, लेकिन समझौते के बाद कारोबार और तेज होगा
इसी साल लागू हो सकता है एफटीए
भारत-ईयू के बीच एफटीए की बातचीत 27 जनवरी को पूरी हो चुकी है और कानूनी औपचारिकताओं के बाद इसे इसी साल लागू किया जा सकता है. इस समझौते के तहत कई प्रोडक्ट्स पर टैरिफ कम या खत्म किए जाएंगे, मानकों में तालमेल होगा और गैर-टैरिफ बाधाएं भी घटेंगी. अनुमान है कि इस समझौते से भारत को करीब 75 अरब डॉलर के अतिरिक्त निर्यात का फायदा हो सकता है. 99% से ज्यादा चीजों को यूरोप में प्राथमिकता वाला बाजार मिलेगा. वहीं, टैरिफ कटौती के कारण 2032 तक यूरोप से भारत को होने वाला निर्यात दोगुना हो सकता है.
एयरबस के भारत में 3,600 से ज्यादा कर्मचारी
एयरबस की भारत में मजबूत मौजूदगी है. कंपनी के यहां 3,600 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं और उसकी सप्लाई चेन के जरिए 15,000 से ज्यादा नौकरियों को सहारा मिलता है. कंपनी हर साल 1 अरब यूरो से ज्यादा के पुर्जे और सर्विसेज भारत से वैश्विक निर्यात के लिए खरीदती है.
लोगों की जगह नहीं लेगा एआई
एआई से नौकरियां जाने के सवाल पर वेस्टरमायर ने कहा कि तकनीक हमेशा नए मौके पैदा करती है. उनके मुताबिक, एआई लोगों की जगह नहीं लेगा बल्कि उनके काम को बेहतर बनाएगा. भविष्य में काम की प्रकृति बदलेगी, लेकिन नई और ज्यादा बेहतर नौकरियां भी बनेंगी.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.