भारत का निर्यात जनवरी 2026 में 0.61% बढ़कर 36.56 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 19.2% की भारी उछाल के साथ 71.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया. व्यापार घाटा बढ़कर 34.68 अरब डॉलर हो गया है, जिसका मुख्य कारण सोने के आयात में हुई 349% की रिकॉर्ड वृद्धि है. अमेरिकी शुल्कों में कटौती और सेवाओं के निर्यात में से भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.
वाणिज्य मंत्रालय के इन आंकड़ों से साफ है कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय सेवाओं (Services) का डंका बज रहा है. वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल को भरोसा है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक भारत का कुल निर्यात 860 अरब डॉलर के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर जाएगा. हालांकि, आयात के मोर्चे पर चांदी और सोने की चमक ने सरकारी खजाने की चिंता थोड़ी बढ़ा दी है.
सोने-चांदी की चमक ने बढ़ाया घाटा
- सोने का आयात: इसमें पिछले साल के मुकाबले 349.22% की भारी वृद्धि देखी गई, जो 12 अरब डॉलर तक पहुंच गया.
- चांदी का क्रेज: चांदी के आयात में भी 127% की उछाल दर्ज की गई.
स्विट्जरलैंड का रोल: अकेले स्विट्जरलैंड से सोने का आयात 836% बढ़कर करीब 4 अरब डॉलर रहा. - कच्चे तेल में राहत: राहत की बात यह रही कि कच्चे तेल का आयात 0.24% घटकर 13.4 अरब डॉलर रह गया.
सेवाओं (Services) का शानदार प्रदर्शन
वस्तुओं के निर्यात में जहां मामूली बढ़त रही, वहीं सर्विस सेक्टर ने मजबूती दिखाई है:
- रिकॉर्ड अनुमान: वाणिज्य सचिव के अनुसार, इस साल सेवाओं का निर्यात पहली बार 410 अरब डॉलर के पार जा सकता है.
- जनवरी का हाल: जनवरी में सेवाओं का निर्यात 43.90 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जो पिछले साल (34.75 अरब डॉलर) से काफी बेहतर है.
- कुल लक्ष्य: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल निर्यात लक्ष्य 860 अरब डॉलर रखा गया है.
ट्रंप शुल्कों का असर और राहत की उम्मीद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50% शुल्क ने जनवरी के आंकड़ों पर असर डाला है:
- प्रभावित सेक्टर: उच्च शुल्क के कारण परिधान (Garments) जैसे क्षेत्रों के निर्यात में गिरावट आई.
- सुलझते विवाद: 7 फरवरी से अमेरिका ने 25% शुल्क हटा लिया है. उम्मीद है कि व्यापार समझौता
- होने के बाद शेष शुल्क भी घटकर 18% रह जाएगा, जिससे निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी.
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.