भारत की इकोनॉमी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. नई जीडीपी सीरीज में विकास दर 7.6 प्रतिशत दर्ज की गई है. पहले यह अनुमान 7.1 प्रतिशत लगाया गया था. आधार वर्ष बदलने के बाद आर्थिक तस्वीर और मजबूत दिख रही है.
भारत की जीडीपी ग्रोथ तीसरी तिमाही में 7.6% पहुंची. (Image:AI)
बेस ईयर बदलने से बदली तस्वीर
सरकार द्वारा जारी संशोधित आंकड़ों में बताया गया है कि नई सीरीज में ग्रोथ 0.3 प्रतिशत अंक ज्यादा है, जबकि पुरानी 2011-12 बेस वाली श्रृंखला में यह 7.4 प्रतिशत आंकी गई थी. अब 2022-23 को आधार वर्ष मानते हुए गणना की गई है. यह बदलाव सिर्फ आंकड़ों का नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था की संरचना में आए बदलावों को भी दर्शाता है. नई गणना पद्धति में ज्यादा कंपनियों और कारोबार इकाइयों को शामिल किया गया है, जिससे व्यापक आर्थिक गतिविधियों की बेहतर झलक मिलती है.
पिछली तिमाहियों और वर्षों के आंकड़ों में भी सुधार
संशोधित अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 2025 की विकास दर को 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया गया है. वहीं वित्त वर्ष 2024 की वृद्धि दर को भी 9.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया गया है. तिमाही आंकड़ों पर नजर डालें तो पहली तिमाही में 7.9 प्रतिशत, दूसरी में 8.1 प्रतिशत और तीसरी तिमाही में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. इससे साफ है कि सालभर आर्थिक रफ्तार स्थिर बनी रही.
नई पद्धति से मिलेगी ज्यादा सटीक तस्वीर
अधिकारियों के मुताबिक, नई जीडीपी रूपरेखा में डेटा संग्रह का दायरा बढ़ाया गया है और अनुमान लगाने की तकनीकों में सुधार किया गया है. डबल डिफ्लेशन और बेहतर एक्सट्रापोलेशन जैसी पद्धतियों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे विभिन्न सेक्टरों की वास्तविक गतिविधियों को सही तरीके से मापा जा सके. साथ ही उपभोग के बदलते पैटर्न, उत्पादन संरचना और संगठित क्षेत्र की बढ़ती भूमिका को भी ध्यान में रखा गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि नई श्रृंखला से भारत की मौजूदा आर्थिक ताकत ज्यादा स्पष्ट रूप से सामने आएगी और भविष्य की नीतियों के लिए भी यह अधिक भरोसेमंद आधार प्रदान करेगी.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.