पेट्रोनेट एलएनजी के सीईओ अक्षय कुमार सिंह ने कहा है कि अगर अमेरिका से लिक्विफाइड नेचुरल गैस यानी एलएनजी सही और वाजिब कीमत पर मिलेगी तो भारत उससे खरीद सकता है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उपभोक्ता गैस का इस्तेमाल तब करेंगे जब उसकी कीमत दूसरे ईंधन से सस्ती होगी. भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एलएनजी आयातक देश है और आने वाले सालों में खपत और बढ़ने वाली है क्योंकि उर्वरक, सिटी गैस, रिफाइनरी और बिजली बनाने वाले सेक्टर्स में मांग तेजी से बढ़ रही है.
पेट्रोनेट एलएनजी के सीईओ अक्षय कुमार सिंह ने कहा है कि अगर अमेरिका से लिक्विफाइड नेचुरल गैस यानी एलएनजी सही और वाजिब कीमत पर मिलेगी तो भारत उससे खरीद सकता है. भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए सबसे सस्ती और अच्छी कीमत वाली गैस ढूंढ रहा है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उपभोक्ता गैस का इस्तेमाल तब करेंगे जब उसकी कीमत दूसरे ईंधन से सस्ती होगी. भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एलएनजी आयातक देश है और आने वाले सालों में खपत और बढ़ने वाली है क्योंकि उर्वरक, सिटी गैस, रिफाइनरी और बिजली बनाने वाले सेक्टर्स में मांग तेजी से बढ़ रही है.